IND vs ENG, Playing 11: मैच से दो दिन पहले ही प्लेइंग 11 का ऐलान, 8 साल बाद दिग्गज की वापसी
IND vs ENG, Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पिछली टीम में एक बदलाव किया है। मैच से दो दिन पहले ही इंग्लैंड ने इस मुकाबले में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम बता दिए हैं।
इंग्लैंन ने किया टीम में एक बदलाव (IND vs ENG, Playing 11)
इस बदलाव के तहत चोटिल स्पिनर शोएब बशीर की जगह अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन को शामिल किया गया है। बशीर को लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन गेंद रोकते समय चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। लियाम डॉसन की वापसी से इंग्लैंड को स्पिन विभाग में मजबूती मिलेगी। डॉसन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड
डॉसन का पिछला टेस्ट अनुभव भले ही सीमित रहा हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इंग्लैंड इस समय पांच मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट मेज़बान टीम के लिए सीरीज़ कब्ज़ा करने का सुनहरा मौका होगा।
भारत की नजरें वापसी पर
ऐलान की गई टीम में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक संतुलन नजर आ रहा है। कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर की वापसी से तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार मिली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारत इस टेस्ट में वापसी कर सीरीज़ बराबर कर पाएगा या इंग्लैंड मैनचेस्टर में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा करेगा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (उपकप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।












Click it and Unblock the Notifications