IND vs ENG: 4 साल बाद इंग्लैंड के खूंखार खिलाड़ी की वापसी, लॉर्ड्स टेस्ट से एक दिन पहले प्लेइंग 11 घोषित
IND vs ENG: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को उतरेगी। मुकाबले से एक दिन पहले ही टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का निर्णय लिया गया है, इसकी अटकलें भी थीं।
इंग्लैंड की टीम में एक खतरनाक खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया है। इस खिलाड़ी की चार सामल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ग्रीन पिच का फायदा उठाने के लिए शायद यह अहम परिवर्तन किया गया है।

जिस खिलाड़ी की वापसी हुई है, वह कोई और नहीं बल्कि खतरनाक जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर चोट की वजह से बाहर थे और लम्बे समय तक टेस्ट में नहीं खेल पाए। हालांकि वह सफ़ेद गेंद क्रिकेट में खेले थे लेकिन टेस्ट के लिए अलग लेवल की फिटनेस की आवश्यकता होती है।
आर्चर के आने से इंग्लिश टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने वाली है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक इंग्लिश गेंदबाजी कमजोर ही दिखाई दे रही थी और टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। रनों की बारिश के बाद इंग्लैंड को गेंदबाजी में परिवर्तन पर मजबूर कर दिया।
IND vs ENG: बाकी बदलाव क्यों नहीं हुए?
खराब फॉर्म की वजह से जैक क्रॉली को बाहर करने की बातें चल रही थी लेकिन टीम ने उनको बैक करने का फैसला लिया है। गस एटकिंसन को टीम में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन बाद में उनको नहीं रखते हुए अगले टेस्ट में ही लाया जाएगा।
इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप ब्रूक, ओली पोप, बेन डुकेट, जेमी स्मिथ आदि के इर्द-गिर्द रही है। इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज जो रूट इस सीरीज के दो मैचों में अब तक फ्लॉप ही रहे हैं।
IND vs ENG: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।












Click it and Unblock the Notifications