IND vs ENG: इंग्लैंड ने घोषित की चौथे टेस्ट की टीम, दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs ENG England announce squad: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने चोटिल ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है।

शोएब बशीर की जगह दिग्गज की एंट्री (IND vs ENG England announce squad)

शोएब बशीर को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ने की कोशिश में उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण अब वह बाकी दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। बशीर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने अनुभवी लियाम डॉसन पर भरोसा जताया है। डॉसन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।

IND vs ENG 1

चौथे टेस्ट से पहले ईसीबी का बयान जारी

चौथे टेस्ट से पहले ईसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि इंग्लैंड पुरुष चयन पैनल ने हैम्पशायर के स्पिनर लियाम डॉसन को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज सैम कुक और जैमी ओवरटन को टीम से बाहर कर दिया गया है। ताकि वे अपने-अपने काउंटी क्लबों के लिए खेल सकें। इंग्लैंड के लिए अब तक की सीरीज शानदार रही है।

भारत को वापसी की उम्मीद

उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश रहेगी कि वह मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले। दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी। शुभमन गिल तीसरे टेस्ट में बल्ले के साथ फ्लॉप रहे थे, ऐसे में उन पर बल्ले से भी योगदान देने का दबाव होगा।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बाथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+