IND vs ENG: मैच से दो दिन पहले ही हो गई प्लेइंग 11 की घोषणा, इस खिलाड़ी को अचानक छोड़ना पड़ा टीम कैंप!

IND vs ENG England announce playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से दो दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस बार भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वही खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे जिन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हराया था।

जोफ्रा आर्चर ने अचानक छोड़ा टीम (IND vs ENG England announce playing XI)

पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने आर्चर को एक बार फिर टेस्ट टीम से बाहर रखा है। जोफ्रा फैमिली इमरजेंसी की वजह से अचानक अपनी टीम से अलग हो गए हैं। वहीं ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भी बनाए रखा गया है, जबकि पहले मैच में वह कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।

IND vs ENG 1

पहले टेस्ट में मिली थी धमाकेदार जीत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 371 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत लिया था। उस मुकाबले में जो रूट, ओली पोप और हैरी ब्रूक ने अहम पारियां खेलीं थीं। इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है और कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर टीम को मज़बूती देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को इन्हें आउट करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है।

इंग्लैंड ने पिछली बार यहां जीता था मैच

गेंदबाज़ी की बात करें तो ब्रायडन कार्स और जोश टंग को बरकरार रखा गया है। टंग ने पहले टेस्ट में भारतीय निचले क्रम को जल्दी समेटने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड को उम्मीद है कि बर्मिंघम की गर्मी और पिच की स्थिति को देखते हुए उनके गेंदबाज़ 20 विकेट लेने में सफल रहेंगे। बता दें कि इसी मैदान पर इंग्लैंड ने 2022 में भारत के खिलाफ 378 रन का बड़ा लक्ष्य महज़ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। उस मैच में जो रूट ने शतक लगाया था और इस बार भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (दूसरा टेस्ट)

बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+