रोहित हुए कोविड पॉजिटिव, BCCI ने दी अपडेट, नहीं हुए फिट तो भारत के लिए है बड़ा झटका

नई दिल्ली, 26 जून: रोहित शर्मा भी इंग्लैंड दौरे पर कोविड पॉजिटिव निकल गए हैं। उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट 25 जून, शनिवार को कराया गया था। बीसीसीआई ने बताया है कि कप्तान को आइसोलेशन में रखा जा रहा है और उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा जो आज होगा। इस टेस्ट के बाद पता लगेगा कि रोहित को इंफेक्शन कितना गंभीर है।

Recommended Video

    Rohit Sharma Corona Positive: Team India को झटका, रोहित शर्मा को हुआ Corona | वनइंडिया हिंदी *Sports
    पहले टेस्ट मैच से पहले मुश्किलों से जूझती भारतीय टीम

    पहले टेस्ट मैच से पहले मुश्किलों से जूझती भारतीय टीम

    भारतीय टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबला खेल रही है लेकिन रोहित शर्मा ने भारत की दूसरी पारी में तीसरे दिन पर बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग की थी और रोमन वाकर की गेंद पर आउट होने से पहले 25 रन बनाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कुछ मुश्किलों से जूझ रही है। टीम इंडिया पहले से ही अपने नियमित ओपनर केएल राहुल के बिना खेल रही है जो कोविड की चोट के चलते बाहर है।

    बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित की देखभाल कर रही है

    बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित की देखभाल कर रही है

    इस टेस्ट से पहले विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के भी को भी पॉजिटिव होने की खबर आई लेकिन दोनों खिलाड़ियों के पहले टेस्ट में उपलब्ध रहने की पूरी उम्मीद है।

    बीसीसीआई ने रोहित के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, टीम इंडिया के कप्तान मिस्टर रोहित शर्मा रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव आए हैं, जो शनिवार को कराया गया था। वह फिलहाल आइसोलेशन में टीम होटल में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है।

    नहीं हुए फिट तो भारत के लिए है बड़ा झटका

    रोहित वर्तमान में श्रृंखला में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए चार मैचों में 52.27 के प्रभावशाली औसत से 368 रन बनाए हैं। यदि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहते हैं, तो भारत अपनी पहली पसंद के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बिना मैदान में उतरेगा क्योंकि दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+