IND vs ENG: अर्शदीप सिंह रचेंगे पहले टी20 में इतिहास, टूटेगा दर्द झेल रहे युजवेंद्र चहल का बड़ा कीर्तिमान
Arshdeep Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कुछ कीर्तिमान निशाने पर होंगे। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास भी करने वाले हैं।
भारतीय टीम ने पिछले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वह टाइटल अपने नाम किया था। इस बार टीम में कई खिलाड़ी बदल गए हैं। भारतीय टीम में कई खिलाड़ी युवा हैं और इंग्लैंड को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम के पेस अटैक की अगुवाई मोहम्मद शमी करेंगे। वह लम्बे समय के बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। शमी के साथ ही अर्शदीप सिंह भी रहेंगे। वह भी अपनी धमाकेदार गेंदबाजी का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अर्शदीप एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।
Arshdeep Singh के पास बड़ा मौका
अर्शदीप सिंह टी20 में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। अब तक भारतीय टीम के लिए किसी भी गेंदबाज ने 100 विकेटों का आंकड़ा हासिल नहीं किया है। कोलकाता टी20 में अगर अर्शदीप यह कीर्तिमान नहीं बना पाते हैं, तो इससे अगले मैच में बना देंगे।
Arshdeep Singh हो सकते हैं खास लिस्ट में शामिल
इस समय के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो अर्शदीप सिंह के नाम 60 मैचों में कुल 95 विकेट हैं और वह 100 विकेटों के आंकड़े से महज 5 ही विकेट दूर हैं। वर्ल्ड में सबसे तेज 100 टी20 विकेटों का कारनामा राशिद खान ने किया है। उन्होंने महज 53 मैच खेले थे।
युजी चहल का रिकॉर्ड टूटना तय
भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का कारनामा युजवेंद्र चहल ने किया है। आजकल अपने जीवन के गेम में दर्द का सामना कर रहे चहल ने 80 मुकाबले खेलकर 96 विकेट अपने नाम किये हैं। अर्शदीप सिंह उनका यह कीर्तिमान अब तोड़ देंगे, यह तो तय नज़र आ रहा है।
लिस्ट के अन्य भारतीय कौन
भारत के लिए टॉप पांच टी20 विकेट टेकर्स की लिस्ट में भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवेनश्वर कुमार का नाम शामिल है। उनके नाम 90 विकेट हैं। उनके बाद बुमराह इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अब तक कुल 89 विकेट अपने नाम किये हैं। हार्दिक पांड्या ने भी इतने ही विकेट झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications