IND vs ENG: एक दिन में गिरे 15 विकेट, सिराज-प्रसिद्ध ने इंग्लैंड को किया ध्वस्त, भारत ने की जोरदार वापसी

IND vs ENG 5th Test Day 2 highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। ओवल की पिच पर गेंदबाज़ों ने ऐसा कहर ढाया कि एक ही दिन में कुल 15 विकेट गिर गए। यह इस सीरीज़ में अब तक का सबसे ज्यादा विकेट गिरने वाला दिन बन गया, जिसने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के 14 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने की थी जबरदस्त शुरुआत (IND vs ENG 5th Test Day 2 highlights)

दिन की शुरुआत इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त अंदाज़ में की। ओपनर जोड़ी ने भारतीय गेंदबाज़ों पर आक्रामक रवैया अपनाया और लंच तक स्कोर 109/1 कर दिया। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ी बढ़त बना लेगा, लेकिन लंच के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IND vs ENG 1

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने किया कमाल

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया। इन दोनों ने मिलकर चार-चार विकेट झटके और इंग्लैंड की पूरी टीम को 247 रन पर समेट दिया। एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही इंग्लैंड की टीम अचानक बैकफुट पर आ गई। यहां से भारत के लिए मुकाबले में वापसी करना आसान हो गया।

दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट

हालांकि ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी संघर्षपूर्ण रही। रोशनी की कमी और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की धारदार गेंदबाज़ी ने भारत को शुरुआती झटके दिए। केएल राहुल सस्ते में आउट हो गए और साई सुदर्शन को भी पवेलियन लौटना पड़ा। स्टंप्स तक भारत का स्कोर 75/2 रहा और कुल मिलाकर दिन में 15 विकेट गिरे। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि पिच पर गेंदबाज़ों को मदद मिल रही है और मैच पूरी तरह से किसी भी दिशा में जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+