IND vs ENG: सूर्या से लेकर बटलर तक, 5 खिलाड़ी भारत-इंग्लैंड सीरीज में मचा सकते हैं तबाही
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लिश टीम अपना पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेलने वाली है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों में धांसू प्लेयर्स हैं।
हालांकि टीम इंडिया के कई प्लेयर्स को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के कारण ऐसा किया गया है। इन सबके बाद भी भारत के पास तबाही मचाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसा ही इंग्लिश टीम में भी है। ऐसे में कुछ बल्लेबाजों के बल्ले से रन आने की उम्मीद रहेगी, उनके बारे में जानना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को टॉप क्लास बल्लेबाज माना जाता है। टीम इंडिया की बैटिंग उनके आस-पास घूमती हैं और उनके रन आने चाहिए। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज जीतने का काम किया था। हालांकि सूर्या की फॉर्म उस लेवल की नहीं दिखी है लेकिन वह धमाका कर सकते हैं।
जैकब बेथल: इंग्लैंड का यह युवा बल्लेबाज पहली बार भारत में सीरीज खेलेगा। वर्ल्ड क्रिकेट में वह फ़िलहाल धांसू युवा प्लेयर्स में से एक हैं और तबाही मचाने की हिम्मत रखते हैं। इस सीरीज के दौरान उनके ऊपर निश्चित रूप से नजरें रहेंगी।
तिलक वर्मा: दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो शतक जड़कर तबाही मचाने वाले तिलक वर्मा का नाम लिस्ट में आना जरूरी है। वह घरेलू सरजमीं पर अपने बल्ले से इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ सकते हैं।
संजू सैमसन: इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने बैट से दक्षिण अफ्रीका में तहलका मचा दिया था। सैमसन का बल्ला भारत में फिर से चल सकता है। वह क्रीज पर टिकेंगे, तो गेंदबाजों के लिए परेशानी वाली स्थिति देखने को मिल सकती है।
जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का नाम भी यहाँ होना चाहिए। आईपीएल में वह काफी खेले हैं, ऐसे में भारतीय मैदानों को भी बटलर अच्छी तरह जानते हैं। उनके बल्ले से यहाँ रन आए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications