IND vs ENG: क्यों हारी भारतीय टीम हैदराबाद टेस्ट? जानें टीम इंडिया की हार के 4 कारण

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम हार गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम के लिए घर में हारना सबसे बड़ा दर्द होगा। इंग्लैंड इस जीत से काफी खुश हुई है।

भारतीय टीम को 100 से ज्यादा की बढ़त लेने के बाद इतिहास में पहली बार घर में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त के बाद भी पिछड़ गई और मैच गंवा दिया, इसके पीछे कुछ कारण जरुर रहे हैं। इन कारणों की पड़ताल करना जरूरी है। आपको भी इनके बारे में जानना चाहिए।

india vs england

हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार के कारण

दूसरी पारी की खराब गेंदबाजी: पहली पारी में भारत ने गेंदबाजी में अच्छा काम किया लेकिन दूसरी पारी में ऐसा लग रहा था जैसे टर्न खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने तूफानी अंदाज में रन बनाए। जडेजा और अश्विन दोनों भारत के मुख्य स्पिनर हैं लेकिन दोनों को 100-100 से ज्यादा रन जड़े गए। इससे इंग्लिश टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ता चला गया और स्थिति भी मजबूत हुई।

ओली पोप की मैराथन पारी: पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद ओली पोप ने दूसरी पारी में जमकर रन बनाए और भारतीय टीम को करार जवाब दिया। जब रूट और स्टोक्स जैसे दिग्गज आउट हो गए, तो ओली पोप ने क्रीज पर जमकर तेज रन बनाए और रिवर्स स्वीप को अपना मुख्य हथियार बनाकर भारतीय स्पिनरों को डील किया।

अक्षर पटेल ने गंवाया मौका: भारत की हार का सबसे बड़ा कारण इसे माना जा सकता है। दूसरी पारी में जब ओली पोप 110 पर खेल रहे थे, उस समय एक आसान कैच अक्षर पटेल ने छोड़ दिया था। गेंदबाजी रविन्द्र जडेजा कर रहे थे। इसके बाद पोप ने इसका फायदा उठाया और 196 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को 420 तक पहुंचा दिया। इससे भारत को 231 का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया हार गई।

शुभमन गिल और अय्यर का फ्लॉप खेल: कोहली की अनुपस्थिति में इन दोनों से उम्मीदें थीं लेकिन ये फ्लॉप रहे। गिल ने पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में शून्य रन बनाए। अय्यर ने पहली पारी में 35 रन बनाए और दूसरी पारी में वह 13 रन बनाकर आउट हुए। अगर वह थोड़ी देर टिककर रन बनाते तो शायद भारतीय टीम 28 रन से मैच नहीं गंवाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+