IND vs ENG: 4 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 में जड़ सकते हैं शतक
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित तमाम प्लेयर्स इस सीरीज और पहले मुकाबले को लेकर उत्सुक तो जरूर होंगे।
टीम इंडिया ने अपनी पिछली सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली थी। वहां धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने तहलका मचाने का काम किया था। दक्षिण अफ्रीका को उनकी ही सरजमीं पर टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में पटखनी दी थी।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट के ऊपर ध्यान रहेगा। भारतीय टीम के चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जो इस मुकाबले में धमाल करते हुए अपना सैकड़ा जमा सकते हैं।
अभिषेक शर्मा: इस धांसू ओपनर ने भारतीय टीम में आने के बाद कुछ अच्छी पारियां खेली है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बल्ला नहीं चल पाया था। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 में अभिषेक पावरप्ले के दौरान टिक जाते हैं, तो सैकड़ा जड़ने से उनको शायद कोई नहीं रोक पाएगा।
संजू सैमसन: दक्षिण अफ्रीमा में दो शतक और बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जड़कर पिछले साल सैमसन ने काफी धमाल मचाया था। उनकी फॉर्म भी तगड़ी है, ऐसे में कहा जा सकता है कि सैमसन कोलकाता में सैकड़ा जड़ सकते हैं। कुछ ओवर टिकने के बाद उनको रोक पाना आसान कार्य तो नहीं है।
तिलक वर्मा: दक्षिण अफ्रीमा में पिछले साल तिलक वर्मा ने लगातार दो शतक जड़े थे। अगर उनको बैटिंग करने का मौका जल्दी मिलता है, तो वह कोलकाता में भी वही कर सकते हैं, जो दक्षिण अफ्रीका में जाकर किया था। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए अच्छा काम किया है।
सूर्यकुमार यादव: सूर्या की फॉर्म उस लेवल की नहीं रही है लेकिन उनके शॉट्स में दमखम वही है। एक पारी में ही फॉर्म वापस आ जाती है। लिहाजा सूर्या शतक जड़कर भी अपनी उसी फॉर्म को वापस लाने में सफल हो सकते हैं। उनके शॉट मैदान के चारों तरफ चलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications