IND vs ENG: 'बुमराह भाई के पैर तो पड़ने ही पड़ते हैं', तीसरे टेस्ट से पहले ड्रेसिंग रूम का सच आया सामने!
IND vs ENG 3rd Test jasprit bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज़ के तीसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस बीच ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस सेशन से एक हल्का-फुल्का और मजाकिया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर और स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के बीच एक मज़ेदार बातचीत हुई, जिसे देखकर फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।
बुमराह और शार्दुल में फनी बातचीत (IND vs ENG 3rd Test jasprit bumrah)
दरअसल, बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जसप्रीत बुमराह ने शार्दुल ठाकुर को उनके चर्चित नाम 'लॉर्ड शार्दुल' से छेड़ा। बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि लॉर्ड शार्दुल, देखो अब लॉर्ड्स पर खड़े हो। इस पर शार्दुल ने भी तुरंत मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया कि अब तो जसप्रीत बुमराह के पैर पड़ने पड़ते हैं। इसके बाद ठाकुर ने कहा कि इनका बड़प्पन है, मैं इनके साथ खड़ा हूं, वहीं मैं जीत गया।

जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी
इस बातचीत ने बता दिया कि टीम इंडिया का माहौल कितना सकारात्मक और दोस्ताना है, जहां खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ खुले दिल से मज़ाक भी करते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे की तारीफ करना भी नहीं भूलते। जहां तक टीम की बात है तो बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था ताकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा सके। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि कर दी है कि लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह वापसी करेंगे।
शार्दुल का वापसी करना मुश्किल
वहीं शार्दुल ठाकुर को पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वे बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना कम है।बता दें कि बुमराह ने 2021 में लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर उनसे वही जादू दोहराने की उम्मीद होगी। भारत ने एजबेस्टन में 336 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है और लॉर्ड्स में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications