IND vs ENG: 'वीर अकेला ही काफी था पर बाकी सब हार गए', सर जडेजा की पारी देख फैन बनी दुनिया
IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट भले ही भारत 22 रन से हार गया हो, लेकिन इस मुकाबले में एक खिलाड़ी ऐसा था जिसने अकेले अपनी टीम की उम्मीदों को आखिरी दम तक जिंदा रख। सर रवींद्र जडेजा ने नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए जीत के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। पांचवें दिन की सुबह जब एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज़ पवेलियन लौट रहे थे, तब जडेजा मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 61 रन की फाइटिंग पारी खेली।
फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज (IND vs ENG 3rd Test)
इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। पहले पंत, फिर राहुल और वॉशिंगटन सुंदर जल्दी आउट हो गए। टीम का स्कोर 100 तक भी नहीं पहुंचा था कि सात विकेट गिर चुके थे। लेकिन जडेजा एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों के सामने धैर्य और तकनीक दिखाई। लेकिन जब टीम सिर्फ जीत से 22 रन दूर थी तो मोहम्मद सिराज अपना विकेट गंवा बैठे।

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
जडेजा की 61 रन की इनिंग में आठ चौके और एक शानदार छक्का शामिल था। उन्होंने निचले क्रम के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां बनाईं और स्कोर को 170 तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर जडेजा की इस जुझारू बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ हो रही है। एक फैन ने लिखा कि जडेजा अकेले लड़ता रहा, बाकी सब हथियार डाल बैठे। दूसरे ने लिखा कि ये जडेजा की टीम होनी चाहिए थी, कप्तान वही होना चाहिए।
सीरीज में पिछड़ गई भारतीय टीम
जहां बाकी अनुभवी बल्लेबाज जैसे पंत, राहुल और शुभमन गिल असफल रहे, वहीं जडेजा ने अपनी क्लास दिखाई। उनकी बल्लेबाज़ी में भरोसा, अनुभव और साहस तीनों दिखे। यह मैच भले ही भारत के हाथ से निकल गया हो, लेकिन जडेजा की ये पारी क्रिकेट फैंस के दिल में हमेशा याद रहेगी। इस हार के साथ ही भारत अब सीरीज में 2-1 से पिछड़ गया। ऐसे में चौथा टेस्ट भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications