पिछली बार अहमदाबाद में कोहली ने जड़ा था अर्धशतक, फिर भी मायूस हो गए थे फैंस, हर तरफ पसरा गया सन्नाटा

IND vs ENG 3rd ODI Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली अब तक बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए विराट कोहली का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। विराट कोहली तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

आखिरी बार जड़ा था अर्धशतक (IND vs ENG 3rd ODI Virat Kohli)

विराट कोहली ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर मैच खेला था। हालांकि, अर्धशतक जड़ने के बावजूद विराट कोहली के लिए यह मैच दर्द भरा रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से गंवा दिया था। अहमदाबादा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गए इस मैच में कोहली की बल्लेबाजी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी।

IND vs ENG 1

मायूस हो गए थे फैंस

भारत की हार के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया था। फैंस के चेहरे पर उदासी साफ-साफ देखी गई। स्टैंड्स में बैठे कई भारतीय फैंस की आंखों में आंसू भी नजर आए। सोशल मीडिया पर इस हार के बाद कई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी थी। भारत के पास 2011 के बाद एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप जीतने का मौका था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी।

भारत को मिली थी हार

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 240 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। 241 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। ट्रेविस हेड ने फाइनल मुकाबले में 137 रनों का स्कोर बनाया और करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+