IND vs ENG: टूट गया 41 साल का पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! डकेट-क्रॉली की जोड़ी ने रचा इतिहास

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ डाला। 371 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथी पारी में शानदार शुरुआत करते हुए 41 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद यह मुकाबला इंग्लैंड की तरफ झुक गया।

क्रॉली और डकेट ने रचा इतिहास (IND vs ENG 1st Test)

क्रॉली और डकेट ने सुबह के सेशन में चुनौतीपूर्ण हालातों में बल्लेबाज़ी की। आकाश में बादल थे, फ्लडलाइट्स जल रही थीं और गेंदबाज़ों को स्विंग मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इंग्लिश ओपनर्स ने भारतीय गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। लंच तक इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के 117 रन बना चुका था। इसी के साथ उन्होंने 1984 में बने एक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

IND vs ENG 1

बनाया एक और गजब का रिकॉर्ड

इसके अलावा इस जोड़ी ने एक और रिकॉर्ड हासिल किया है। ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट की जोड़ी ने इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करते हुए 2000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे इंग्लैंड के सिर्फ आठवें ओपनिंग जोड़ीदार बने हैं। इस सूची में सबसे ऊपर हैं एलिस्टेयर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस, जिनकी जोड़ी ने 4711 रन बनाए थे। क्रॉली और डकेट की यह पारी न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने वाली थी, बल्कि इंग्लैंड को जीत की ओर भी मजबूती से ले गई। हालांकि, दूसरे सेशन में ये दोनों ही बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए।

चौथी पारी में हेडिंग्ले में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट - 117 रन (भारत के खिलाफ, 2025)
वर्डन स्कॉट और बर्ट सटलिफ - 112 रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 1949)
गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स - 106 रन (1984)
ग्राहम फाउलर और क्रिस टावारे - 103 रन (1982)
जेफ डुजॉन और डेसमंड हेन्स - 67 रन (1988)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+