IND vs ENG: कप्तान बनते ही शुभमन गिल का बड़ा धमाका, शतक जड़ रच दिया इतिहास!

IND vs ENG 1st Test Shubman Gill: शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। गिल ने 140 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इससे पहले गिल ने महज 56 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज पचास है।

शुभमन गिल ने जड़ा दमदार शतक (IND vs ENG 1st Test Shubman Gill)

शुभमन गिल ने पहले यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 130 से अधिक रनों की साझेदारी की। इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। शुभमन गिल की उम्र सिर्फ 25 साल 285 दिन है और उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड में कर दिखाया, जहां भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाना बेहद मुश्किल होता है। उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास, नियंत्रण और क्लास साफ दिखाई दिया। उन्होंने क्रीज़ पर जमकर बेहतरीन ड्राइव्स और पुल शॉट्स लगाए।

Shubman Gill 1

शुभमन गिल ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने कप्तान के तौर पर पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर खास रिकॉर्ड बना दिया है। वे ऐसे 23वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने कप्तान बनते ही अपनी पहली पारी में शतक लगाया है। इतना ही नहीं, गिल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान भी हैं। उनसे कम उम्र में यह कारनामा सिर्फ हरबी टेलर, एलेस्टर कुक और स्टीव स्मिथ ने किया था। यह गिल के करियर का एक यादगार लम्हा बन गया है और उनकी कप्तानी की शानदार शुरुआत को बताता है।

प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव

भारत ने इस मैच में दो बड़े बदलाव किए थे। युवा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला, जबकि अनुभवी करुण नायर की टीम में 8 साल बाद वापसी हुई है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और भारतीय ओपनरों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन अपना पहला टेस्ट खेलने वाले साईं सुदर्शन पहली पारी में खाता खोलने में सफल नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+