IND vs BAN: रोहित शर्मा अंगूठे में टांके लगवाकर बैटिंग के लिए क्यों आए, बताई पूरी कहानी

रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान अंगूठे में चोट के बाद भी खेलने के लिए आए। उन्होंने अंत में नौवें नम्बर पर खेलते हुए तूफानी अर्धशतक जमाया। उन्होंने चोट को लेकर बयान दिया है।

Rohit Sharma on Thumb Issue: भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में हार के साथ ही सीरीज से भी हाथ धोना पड़ा है। घरेलू मैदानों पर मेजबान टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट लगवा बैठे लेकिन अंत में बैटिंग करने के लिए आए और तेज फिफ्टी जड़ी। हालांकि टीम को जीत नहीं मिली लेकिन रोहित ने दिल जीतने वाला कार्य किया। रोहित शर्मा ने अपने अंगूठे की चोट को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मैच में हुई गलतियों को लेकर भी बयान दिया है। (Photo: BCCI Twitter)

चोट को लेकर रोहित शर्मा का बयान

चोट को लेकर रोहित शर्मा का बयान

रोहित शर्मा ने कहा कि अंगूठे की चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। डिसलोकेशन हुआ है और थोड़े टाँके भी आए हैं। फ्रेक्चर नहीं था इसलिए मैं बैटिंग करने में सक्षम हो पाया। 69 रनों पर हमने बांग्लादेश के 6 विकेट झटके थे लेकिन बाद में गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे तभी वे 270 के स्कोर तक पहुँच गए। गेंदबाजी में हमने शुरुआत अच्छी की लेकिन बीच में और अंत में नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हमें इसमें सुधार करना होगा। महमुदुल्लाह और मेहदी हसन की शानदार साझेदारी हुई, हमें इस तरह की साझेदारियों को तोड़ना होगा। वनडे क्रिकेट में पार्टनरशिप अहम होती है और जब होती है तो आपको देखना चाहिए कि ये मैच जिताने में सहायता करे। हमारे लिए कुछ खिलाड़ियों की चोटें समस्या रही हैं, उनके ऊपर नज़रें रखनी होंगी। जब वे भारत के लिए खेलने आएँगे, तो 100 से भी ज्यादा परसेंट फिट होने चाहिए। हम नहीं चाहते कि वे देश के लिए आधा फिट होकर खेलने के लिए आएं। (Photo: ICC Twitter)

लिटन दास ने जताई ख़ुशी

लिटन दास ने जताई ख़ुशी

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीती है। उन्होंने कहा कि मुझे इसे लेकर काफी ख़ुशी है। हमने सोचा था कि 240-250 का स्कोर अच्छा होगा। हम दबाव में थे लेकिन महमुदुल्लाह और मेहदी ने शानदार काम किया। मैं नहीं जानता कि उन दोनों ने क्या बात की लेकिन उन्होंने जो काम किया है, वह बेहतरीन था। दूसरे हाफ में पिच अच्छी थी इसलिए मैं अपने मुख्य गेंदबाजों को रोटेट करना चाहता था। यही कारण है कि मैं शुरुआत में अपने मुख्य गेंदबाजों से ज्यादा ओवर नहीं करवा पाया था। अगले गेम में भी जीत दर्ज करने पर ध्यान रहेगा।

मेहदी हसन ने अपनी पारी को लेकर दी प्रतिक्रिया

मेहदी हसन ने अपनी पारी को लेकर दी प्रतिक्रिया

प्लेयर ऑफ़ द मैच मेहदी हसन ने कहा कि इस मौके के लिए भगवान का धन्यवाद करता हूँ, बाकी कुछ नहीं कह सकता। मुझे काफी ख़ुशी है। पिछले कुछ सालों से मैंने अपनी बैटिंग में कुछ क्षेत्रों पर सुधार के लिए काफी काम किया है। मेरे कोच ने मुझे काफी मदद की है। महमुदुल्लाह मुझे यही कह रहे थे कि हमें गहराई से बल्लेबाजी करनी है। हम छोटे-छोटे टारगेट लेकर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं अच्छे क्षत्रों में हिट करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+