IND vs BAN: खुशियां मना रहे थे बांग्लादेशी, फिर गिल-अभिषेक ने कर दिया सब तहस नहस, 18 गेंदों में जड़े 55 रन

IND vs BAN Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल एशिया कप में बल्ले से लगातार कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शुरुआत धीमी रही थी। पहले तीन ओवर में भारत ने सिर्फ 17 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया है। बांग्लादेशी खिलाड़ी खुशी मना रहे थे, लेकिन अगले तीन ओवर में भारत ने 55 रन जड़ दिए।

भारत की धमाकेदार शुरुआत (IND vs BAN Asia Cup 2025)

एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सुपर फोर मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के दौरान 72 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की, जिससे भारतीय टीम मजबूत स्थिति में आ गई। इस साझेदारी को बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन ने तोड़ा। उन्होंने उप-कप्तान शुभमन गिल को तंजीम हसन के हाथों कैच आउट करवाया।

IND vs BAN 1

गिल ने लगातार जड़ा दूसरा अर्धशतक

शुभमन 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। शुभमन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर आए। लेकिन शिवम दुबे भी कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा।

गिल ने सिर्फ 25 गेंदों में अपने टी20 करियर का चौथा पचासा पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक बनाया था। अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+