IND vs AUS: क्या यशस्वी जायसवाल खेलेंगे एडिलेड ODI? कोच की तरफ से आया कैसा संकेत
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के पास तीन ओपनर हैं। पहले मैच में हारने के बाद टीम इंडिया अपने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। एडिलेड में गुरुवार को होने वाले इस मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी से चर्चा है।
माना जा रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा लेकिन बाहर किसे किया जाएगा, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इस बीच यशस्वी जायसवाल को लेकर भी एक सवाल सामने आया है। उनके खेलने या नहीं खेलने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक की प्रतिक्रिया आई है।

कोटक के बयान से तो यही लग रहा है कि ऊपरी क्रम में टीम इंडिया शायद कोई बदलाव नहीं करने वाली है। वहां चीजें बदलने के लिए रोहित शर्मा को बाहर करना पड़ेगा, ऐसा होना मुश्किल ही है। जब तक रोहित चोट यान्य किसी कारण से बाहर नहीं होंगे, तो जायसवाल नहीं खेल सकते।
IND vs AUS: कोच ने क्या कहा?
कोटक ने कहा कि यह खिलाड़ी स्क्वाड में है, अभ्यास सत्र का हिस्सा है और बाकी युवा खिलाड़ी भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि उनका भी समय आएगा और वे उसी के अनुसार तैयारी करते हैं। आख़िरकार, एक समय में सिर्फ़ 11 ही खिलाड़ी खेल सकते हैं, तो आपको अपने मौके का इंतज़ार करना होता है और जब मौका मिले, तो प्रदर्शन करना होता है।
IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने खेला है सिर्फ एक मैच
यशस्वी जायसवाल को नागपुर में अपने एकदिवसीय डेब्यू करने का मौका मिला था, इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में उनके बल्ले से महज 15 रन देखने को मिले थे। चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में भी वह शामिल थे लेकिन बाद में वरुण चक्रवर्ती को लाने से उनको बाहर कर दिया गया।
एडिलेड में भारतीय टीम के लिए जीत काफी जरूरी है क्योंकि वहां हारने से टीम इंडिया सीरीज भी गंवा देगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला पिछले मैच में खामोश रहा था। दोनों के रन आने से ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications