IND vs AUS: क्या संजू सैमसन की होगी वापसी? चौथे टी20 के लिए ऐसी भारत की प्लेइंग XI?
IND vs AUS: जब टीम इंडिया इस सीरीज़ की चौथी टी20 आई मैच में उतरेगी, तो लक्ष्य साफ है, टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने की तरफ एक कदम बढ़ाना चाहेगी। हालाँकि, विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव भी है कि वो पलटवार करे, इसलिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक मोर्चा भी बन चुका है।
मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर एक बड़ा सवाल है, पिछले मैच में बाहर रहने वाले संजू सैमसन को लेकर ही चर्चा है। पिछले मैच में सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में रखा गया था और उन्होंने कुछ तेज रन बनाए थे।

उपकप्तान शुभमन गिल द्वारा ओपन करने के कारण सैमसन को नीचे खेलना पड़ा और वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक मैच में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। इस वजह से उनको तीसरे मैच से बाहर किया गया था और अब चौथे टी20 में भी उनकी जगह शायद ही बन पाए। जितेश शर्मा कीपर के तौर पर एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम को अपनी बैटिंग और गेंदबाजी से संतुलन प्रदान करते हैं। उनका रहना तय माना जा रहा है। यही कहानी शिवम दुबे के साथ भी है। उनको भी बतौर ऑल राउंडर रखा जाएगा। अर्शदीप सिंह को पिछले गेम में रखने का फायदा हुआ था, उन्होंने विकेट झटके थे, चौथे मैच में भी अर्शदीप को रखा जाएगा। टीम में उनके साथ जसप्रीत बुमराह को देखा जाएगा। दोनों तेज गेंदबाजी आक्रमण को लीड करेंगे और स्पिन विभाग वरुण चक्रवर्ती के पास रहेगी।
अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा आदि के ऊपर बैटिंग क्रम की जिम्मेदारी है, उनके अलावा अक्षर पटेल भी अच्छी फॉर्म में हैं, इन सबको देखते हुए कह सकते हैं कि टीम इंडिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications