IND vs AUS, 5th Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां खेला जाएगा 5वां टेस्ट मैच, यहां जानें सबकुछ
Australia vs India, 5th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के चौथे मैच में 30 दिसंबर को भारत की जीत की सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान 184 रनों से जीत हासिल की। फैंस की नजर अब सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट पर टिकी हैं, आइए जानते हैं ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 का पांचवां टेस्ट 3 जनवरी 2024 से शुरू होकर 7 जनवरी को समाप्त होगा।

IND vs AUS: कितने बजे शुरू होगा 5वां टेस्ट मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया BGT का पांचवां टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे (IST) शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 4.30 बजे (IST) होगा।
IND vs AUS: टीवी और ऑनलाइन कहां देख सकेंगे मैच?
भारतीय दर्शकों के लिए, IND vs AUS 5वां टेस्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर लाइव उपलब्ध होगा।
IND vs AUS: 5वां टेस्ट कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 का पांचवां टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा।
रनचेज में पिछड़ी टीम इंडिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का चौथा मैच मेलबर्न में खेला गया। जहां 340 की रनचेज में भारत का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 155 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 184 रनों से जीत लिया है और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
यशस्वी जायसवाल ने अकेले किया संघर्ष
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने अकेले संघर्ष किया, एक विवादास्पद आउट होने से पहले 84 रन बनाए और मैच में दूसरी बार तिहरे अंक के स्कोर को छूए बिना आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications