' तेरी बीवी को छोड़ूंगा नहीं...', ट्रेविस हेड की वाइफ को मिली रेप की धमकी, जानिए किसने दी?

Rape Threats To Travis Head Wife : ऑस्ट्रेलिया को विश्वविजेता बनाने में ट्रेविस हेड ने अहम रोल प्ले किया, उन्होंने फाइनल मैच में 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए थे। उनकी शानदार पारी की चारों ओर तारीफ हो रही है तो वहीं ट्रेविस हेड की शतकीय पारी ने टीम इंडिया से तीसरी बार विश्वविजेता बनने का मौका छीन लिया।

 INS VS AUS 2023

टीम की हार के बाद कैप्टन रोहित शर्मा समेत पूरी टीम की रोती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिन्हें देखकर भारत के क्रिकेट फैंस और ज्यादा ही दुखी और परेशान हो गए थे लेकिन इसी बीच कुछ क्रिकेट फैंस ने शर्मनाक हरकत भी कर डाली, जिसकी जितनी आलोचना की जाए वो कम ही है।

ट्रेविस हेड की वाइफ-बेटी को मिली रेप की धमकी

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई है, जिसमें कुछ लोग ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस और उनकी बेटी को गालियां और रेप की धमकी दे रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रेविस की बेटी की उम्र एक साल है।

धमकी देने वाले पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस तरह की तस्वीरें और पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा इस तरह के मैसेज करने वालों पर फूटा है और ऐसे लोगों की घोर निंदा की जा रही है। लोगों ने कहा कि 'ये खेल है और इसमें जीत-हार लगी रहती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं लोग कुछ भी कहें और करें, इस तरह का बर्ताव करने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एक्शन होना चाहिए, ऐसे लोग हमारे देश का नाम खराब करते हैं।'

भारत को 6 विकेट से पराजित कर जीता विश्वकप

मालूम हो कि 19 नवंबर को अदमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। टीम इंडिया ने 240 रन बनाए थे, जिसे कि विरोधी टीम ने 4 विकेट खोकर आसानी से बना लिया था और भारत को 6 विकेट से पराजित कर दिया था और अपने देश को छठी बार विश्वविजेता बना दिया। इससे पहले वो साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्वविजेता बना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+