IND vs AUS: एक शतक और टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली इतिहास रचने से बस एक कदम दूर
IND vs AUS Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। भले ही अगला विश्व कप अभी लगभग दो साल दूर है, लेकिन इस सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर है। इसकी बड़ी वजह यह है कि सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग मार्च के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
कोहली रच सकते हैं इतिहास (IND vs AUS Virat Kohli)
इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी ने इस फॉर्मेट को और भी लोकप्रिय बना दिया है। इस सीरीज में इन दिग्गज खिलाड़ियों के पास कई नए रिकॉर्ड बनाने का मौका है, लेकिन सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। विराट कोहली इस सीरीज में एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं जो क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं बना। ऐसे में फैंस की नजरें उन पर बनी हुई है।

तोड़ देंगे सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज़ में एक और शतक जड़ते हैं तो यह वनडे में उनका 52वां शतक होगा। ऐसा होते ही वह क्रिकेट के एक ही फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक बनाए थे। कोहली पहले से ही वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (51) लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2023 विश्व कप के दौरान तेंदुलकर को पीछे छोड़कर बनाया था।
हासिल कर लेंगे एक और बड़ी उपलब्धि
शतक के अलावा विराट कोहली एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वह जल्द ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ सकते हैं। कोहली को संगकारा (14234 रन) से आगे निकलने के लिए केवल 54 रनों की जरूरत है। कोहली ने 302 वनडे में 51 शतक और 74 अर्धशतकों के साथ 57.88 के शानदार औसत से 14181 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications