28वें टेस्ट शतक के बाद कोहली ने गले में 'वेडिंग रिंग' को चूमा, जानिए क्या है सेलिब्रेशन का ये खास स्टाइल

Virat Kohli Wedding Ring: विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शादी की अपनी रिंग को गले में पहना हुआ है और उन्होंने 28वें टेस्ट शतक के बाद अगर किसी चीज को सबसे शिद्दत से किया तो वह था गले से रिंग निकालकर उसको चूमना।

Virat Kohli wedding ring

IND vs AUS: विराट कोहली ने 12 मार्च को अहमदाबाद टेस्ट में एक शतक लगाकर 1205 दिनों का इंतजार खत्म कर दिया। 27वें से 28वें टेस्ट शतक के लिए 41 पारियां बीच में आई। ये बड़ा लंबा गैप रहा लेकिन कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। कोहली के करियर पर उठ रहे तमाम तरह के सवाल अब विराम ले चुके हैं। उन्होंने पहले ही टी20 और वनडे में शतक लगाकर वापसी कर ली थी लेकिन टेस्ट मैच में इंतजार बाकी था और बॉर्डर गावस्कर सीरीज की रैंक टर्नर पिचों ने इस प्रतीक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया।

virat

इंदौर की रैंक टर्नर पर तो भारत मैच ही हार गया था। ये सीरीज का तीसरा मैच था जिसके बाद कोहली को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर फिर से मिला और वे पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करके आए। फैंस का तो यह भी कहना है कि कोहली को महाकाल का आशीर्वाद शतक के रूप में मिला है। लेकिन अगर आप विराट को करीब से फॉलो करते हैं तो वह प्रत्यक्ष तौर पर अपनी जिंदगी में सिर्फ एक प्रभाव को खुलतौर पर स्वीकार करते हैं और वह है उनकी पत्नी अनुष्का का असर।

ऑफ द फिल्ड अनुष्का कोहली के साथ हर समय साथ रहती हैं। फिल्म में अभिनय से उन्होंने लंबा ब्रेक लिया है और अब शायद ही वे मुख्यधारा की अभिनेत्रियों के लीड रोल के तौर पर कभी दिखाई भी दें लेकिन कोहली पर उनका जादू किसी से छुपा नहीं है। विराट ने अनुष्का के साथ शादी की अपनी रिंग (Virat Kohli Wedding Ring) को गले में पहना हुआ है और उन्होंने आज के खास शतक के बाद अगर किसी चीज को सबसे शिद्दत से किया तो वह था गले से रिंग निकालकर उसको चूमना।

virat and anushka

कोहली एक तरह से अनुष्का को अपने लिए लकी चार्म मानते हैं और बहुत पहले से शतक लगाने के बाद अपनी रिंग को ऐसे चूमते रहे हैं। साल 2018 की शुरुआत से ही ये सब देखा जा रहा है जब कोहली ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। रिपोर्ट्स बताती हैं ऐसा करके कोहली उन आलोचकों को भी जवाब देते हैं जो अनुष्का को उनके करियर में एक पनौती की तरह देखते हैं। शादी से पहले अहम मैच में अनुष्का की उपस्थिति पर जिस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी गई थी उसका भी कोहली ने मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की थी।

कोहली खेलते हुए समय इस रिंग को अपनी अंगुली में नहीं पहन पाते लेकिन वे तब इसको अपने गले में पहनकर पत्नी के लिए अपना प्रेम हमेशा जाहिर करते हैं और प्रदर्शित करते हैं कि चाहे क्रिकेट रहे ना रहे उनका अनुष्का के लिए प्यार हमेशा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+