IND vs AUS: विराट कोहली ने मैदान पर किया 'लुंगी डांस-लुंगी डांस', वीडियो तेजी से वायरल
Virat Kohli ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने 'लुंगी डांस' पर थिरकना शुरू किया तो दर्शकों ने भी काफी हूटिंग की।

IND vs AUS, Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। सीरीज जीतने के लिए इस मुकाबले पर कब्जा जमाना जरूरी होगा। टीम इंडिया के फील्ड पर जाते समय विराट कोहली का मस्ती-मजाक वाला मूड एक बार फिर से सामने आया। वह एक गाने पर थिरकते हुए नजर आए। दर्शकों ने इस मूड को काफी पसंद किया और स्टेडियम में हूटिंग देखने को मिली।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। 'लुंगी डांस' नामक गाने की धुन पर विराट कोहली नाचते हुए दिखे। भारतीय टीम फील्डिंग पर जाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आई थी और उसी समय यह गाना बजा। कोहली खुद को नहीं रोक पाये और इस पर डांस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके साथ रविन्द्र जडेजा भी नाचने लगे थे और माहौल एकदम शानदार हो गया।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। डेविड वॉर्नर को टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनको मिडिल ऑर्डर में खिलाया गया। बाद में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी पर आकर दो विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की तेज रन गति को विराम दे दिया। मिचेल मार्श 47 रन बनाकर आउट हो गए। सीरीज में वह पहली बार फिफ्टी जड़ने से चूक गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (C), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (w), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा












Click it and Unblock the Notifications