IND vs AUS: तिलक वर्मा इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, तोड़ देंगे रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड?

IND vs AUS Tilak Varma: एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले तिलक वर्मा पर फैंस की नजरें बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में बुधवार को होने वाले पहले टी-20 में वह एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसके साथ ही वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे और अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर सकते हैं।

1000 रन पूरे करने से सिर्फ इतने रन हैं दूर (IND vs AUS Tilak Varma)

तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 38 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक अपनी 30 टी-20 पारियों में 53.44 की शानदार औसत और 149.14 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 962 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अगर वह अगले 10 या उससे कम पारियों में 38 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

IND vs AUS 1

कर लेंगे सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी

ऐसा करते ही वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा ने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अगर तिलक वर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टी-20 में 38 या उससे अधिक रन बना लेते हैं तो वह इस प्रारूप में सिर्फ 31 पारियों में 1000 रन पूरे करके अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। मौजूदा समय में विराट कोहली टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

कोहली के साथ लिस्ट में शामिल ये खिलाड़ी

विराट कोहली ने सिर्फ 27 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में कोहली के बाद केएल राहुल का नाम आता है। केएल राहुल ने 29 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं सूर्यकुमार यादव ने एक हजार रन बनाने के लिए 31 पारियों का समय लिया था। अब तिलक वर्मा के पास ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है।

अभिषेक शर्मा पर भी रहेगी नजर

इसके अलावा भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी टी-20 में 1000 रनों को पूरा करने के करीब हैं। वह इस सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 151 रन की जरूरत है। अभिषेक ने अपनी 23 पारियों में 36.91 की औसत और 196.07 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+