IND vs AUS: केएस भरत या ईशान किशन, वायरल फोटो ने दिया संकेत कौन होगा पहले टेस्ट में विकेटकीपर

भारत के पास पहले टेस्ट के लिए विकेटकीपर को चुनने की माथापच्ची है। क्या वे केएल राहुल को कीपर के तौर पर उतारते हैं या फिर ईशान किशन या फिर केएस भरत को टेस्ट कैप मिल सकती है?

IND vs AUS Test

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के पास ऋषभ पंत की सेवाएं उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह एक्सीडेंट के बाद हुई सर्जरी के चलते अभी रिकवरी पीरियड से गुजर रहे हैं और उनकी आगे भी एक सर्जरी पेंडिंग है जिसके चलते टीम इंडिया को अभी कुछ महीनों के लिए यह भूलना होगा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत जगह बना सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि बाकी विकेटकीपरओं के पास बढ़िया मौका है।

ट्रेनिंग में रोहित के साथ फोटो वायरल

ट्रेनिंग में रोहित के साथ फोटो वायरल

भारत को 9 फरवरी को पहला टेस्ट मैच खेलना है और ऐसा लगता है कि इस बार अनकैप्ड केएस भरत ईशान किशन की तुलना में बाजी मार सकते हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर में होगा जहां केएस भरत को पहली पसंद के विकेटकीपर के तौर पर जगह मिल सकती है। भरत 29 साल के हैं और वे आंध्र प्रदेश से आते हैं। जब नागपुर में ट्रेनिंग सेशन के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी फोटो वायरल हो गई तो इस बारे में कयास लगने लगे हैं कि शायद विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम मैनेजमेंट टेस्ट डेब्यू देने जा रहा है।

(Image- Social Media)

केएस भरत को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू

केएस भरत को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू

भरत को मौका मिलना कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह खिलाड़ी भी बहुत लंबे समय से अपने लिए प्रतीक्षा कर रहा है। ईशान किशन की फॉर्म ऊपर नीचे होती रहती है और टेस्ट मैचों में उन पर भरोसा खास बनता नहीं दिख रहा है। ऐसे में भरत को शायद नागपुर में टेस्ट कैप हासिल हो जाए। अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल के ऊपर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हट जाएगी लेकिन देखना होगा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी क्या तय करती है।

प्लेइंग इलेवन चुनने की माथापच्ची

प्लेइंग इलेवन चुनने की माथापच्ची

भारत के पास फिलहाल प्लेइंग इलेवन चुनने की माथापच्ची है। क्या वे के एल राहुल को कीपर के तौर पर उतारते हैं या फिर ईशान किशन को मौका मिलता है या फिर केएस भरत को टेस्ट कैप मिल सकती है जिसकी संभावनाएं थोड़ी ज्यादा हैं। कीपरों को चुनने के अलावा एक मुद्दा ओपनर को चुनने पर भी है जहां गिल और राहुल के रूप में दो दावेदार हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: ICC को भी इन खिलड़ियों की भिड़ंत का इंतजार, मैदान पर मच जाएगा बवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+