स्मिथ का दिमाग सेंटर में नहीं! जिसके नाम पर हो रही है ट्रॉफी वही 'बेवकूफाना हरकत' पर झल्लाया

स्टीव स्मिथ ने रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी पर इतना थम्स अप किया कि ये चर्चा का टॉपिक बन गया। वे गेंदबाज को उसकी बॉलिंग के लिए सम्मान देकर खुद के बल्लेबाज को इज्जत बख्श रहे थे लेकिन ये सब काम नहीं आया।

 thumbs up act of Steve Smith

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में अपने दिग्गज एलन बॉर्डर का सिर शर्म से झुका दिया। जिसके नाम पर ये ट्रॉफी है वही अपनी टीम के प्रदर्शन से खफा है। नागपुर में हुए पहले टेस्ट मैच के साथ सीरीज की शुरुआत हुई जहां भारत की टीम ने पैट कमिंस की टीम को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया और इस दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर स्टीव स्मिथ की हरकतों से खफा थे। स्मिथ वाकई में अजीब थे और किसी सिरफिरे की तरह से हरकत कर रहे थे जिसमें एक डिलीवरी द्वारा बीट हो जाने पर गेंदबाज को बार-बार 'थम्स-अप' का इशारा शामिल था।

स्मिथ ने अपनी हरकतों से ना तो टीम का भला किया ना ही अपना

स्मिथ ने अपनी हरकतों से ना तो टीम का भला किया ना ही अपना

शायद स्मिथ ऐसा करके अपने सिर से पिच औ टर्निंग विकेट का भूत उतारना चाहते थे। वे गेंदबाज को उसकी बॉलिंग के लिए सम्मान देकर खुद के बल्लेबाज को इज्जत बख्श रहे थे लेकिन ये सब काम नहीं आया। उनकी रवींद्र जडेजा ने बहुत परेशान किया और दूसरी पारी में क्लीन बोल्ड भी कर दिया लेकिन वो नो-बॉल हो गई। बोल्ड होने के बाद स्मिथ का रिएक्शन जीरो था। वे बस असहाय होकर परिस्थितियों के सामने हाथ खड़े करते दिखाई दिए। ऐसे में स्मिथ ने अपनी हरकतों से ना तो टीम का भला किया ना ही अपना और ना ही जडेजा को रोक पाए।

थम्स-अप' का फुल शो

थम्स-अप' का फुल शो

ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर रन-मशीन स्मिथ ने जून 2022 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के दौरान भी ऐसा किया था। उन्होंने डेब्यू करने वाले प्रभात जयसूर्या द्वारा बीट हो जाने के बाद 'थम्स-अप' किया। ये बल्लेबाज कोहली की तरह एनिमेटेड रहता है लेकिन सिर्फ क्रीज पर और वह भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान भी अपने 'फुल शो' में था।

ये क्या बकवास है!

ये क्या बकवास है!

हालांकि, बॉर्डर इससे खुश नहीं हए और शनिवार 11 फरवरी को मैच की समाप्ति के बाद स्मिथ पर टूट पड़े। उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा:

"हम लोग थम्स अप दे रहे हैं जब वे हमें ऑफ स्टंप के बाहर बीट रहे हैं। ये क्या बकवास चल रहा है? यह एकदम बेहूदा है। बेवकूफाना मत बनो, ऑस्ट्रेलिया हार्ड क्रिकेट खेलता है और यहां हम किसी को थम्ब्स अप भी दे रहे हैं... एकदम बकवास बात है।"

पूरे मैच में जडेजा ने पीछा नहीं छोड़ा

पूरे मैच में जडेजा ने पीछा नहीं छोड़ा

स्मिथ जडेजा के खिलाफ पहली पारी में आर्म बॉल से आउट हु और 37 रन कर पाए। दूसरी पारी में नो-बॉल पर बोल्ड होने के बाद वे पारी की समाप्त पर नाबाद रहे। वैसे स्मिथ आने वाले तीन मैचों में टीम की बड़ी उम्मीद हैं। मार्नस लाबुशेन भी पलटवार करने के लिए हाथ खुजला रहे होंगे। इन दोनों के अलावा टॉप पर उस्सान ख्वाजा बहुत अहम होंगे। डेविड वार्नर हालांकि इस सीरीज में खास करते नहीं दिख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास वापसी की गुंजाइश है लेकिन बॉर्डर का कहना है कि कुछ दिन कठिन होने वाले हैं। दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में होने जा रहा है।

दिक्कतें बढ़ने वाली हैं

दिक्कतें बढ़ने वाली हैं

बॉर्डर ने कहा, "आपके पास अब बहुत सारे जख्म हैं, यह कुछ दिन कठिन होने वाले हैं। आप बात कर सकते हैं, लेकिन अंतत: हाथ में बल्ला और गेंद थामने वाले लड़कों को काम करना है। रास्ता खोजना मुश्किल हो रहा है, लेकिन उन्हें अभी ही ढूंढना होगा।"

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से शुरू हो रहा है।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Rohit Sharma ने दी Australia को सलाह, बताया ऐसी पिच पर खेलने का राज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+