IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे के लिए क्या होगी प्लेइंग 11? क्या कोहली-रोहित करेंगे पलटवार!

IND vs AUS Playing 11: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया के लिए दूसरा वनडे करो या मरो का बन गया है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। यह मुकाबला भारत के लिए 'करो या मरो' जैसा होगा और युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी की यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

प्लेइंग XI में बड़े बदलाव संभव (IND vs AUS Playing 11)

पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उन्हें ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया जा सकता है, जिससे टीम की विकेट लेने की क्षमता मजबूत होगी। पिछले कुछ समय से कुलदीप यादव जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं।

IND vs AUS 1

हर्षित राणा हो सकते हैं टीम से बाहर

पहले मैच में महंगे साबित हुए हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। कृष्णा अपनी गति और सटीकता से एडिलेड की उछाल भरी पिच का फायदा उठा सकते हैं। इस मुकाबले में सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव होगा। पर्थ में सिर्फ 8 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा एडिलेड में टीम को एक मजबूत और तेज शुरुआत देने के लिए बेताब होंगे।

कोहली से होगी रनों की उम्मीद

पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद फैंस को उम्मीद है कि कोहली एडिलेड में ट्रेडमार्क मास्टरक्लास पारी खेलकर टीम की वापसी कराएंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल की निरंतरता और मैदान के पीछे से उनकी शांत सलाह कप्तान गिल के लिए अहम होगी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम के मध्यक्रम को स्थिरता देते रहेंगे।

संभावित भारतीय प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+