IND vs AUS: घरेलू ODI सीरीज के निर्णायक मैच में आसानी से नहीं हारता भारत, पर ऑस्ट्रेलिया दे चुका है मात
IND vs AUS ODI 2023: भारतीय टीम आमतौर पर घरेलू सीरीज के निर्णायक मैच नहीं हारती लेकिन ऑस्ट्रेलिया एक बार ऐसा कर चुकी है और आज वो फिर से मजबूत है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि श्रृंखला का पहला मैच भारत ने जीता था और फिर दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया को मात्र 11 ओवर में मात दे दी। दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और अगर आज आस्ट्रेलिया जीत जाता है तो भारत अपनी धरती पर एक वनडे सीरीज गंवा देगा जो मेजबान कंगारुओं के लिए एक बड़ी जीत भी साबित होगी। (Image- ICC Twtitter)
लेकिन भारत को अपने घर पर निर्णायक वनडे मुकाबले में हरियाणा इतना आसान नहीं है। अगर पिछली पांच ऐसी घरेलू सीरीज की बात करें जहां श्रंखला का फैसला करने वाला मुकाबला खेला गया तो भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर नजर आता है।
भारत को वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में घरेलू रिकॉर्ड-
भारत ने 2022 में दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का ऐसा ही एक मुकाबला खेला था जो 7 विकेट से जीता था। तीन मैचों की सीरीज में 2021 में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीत दर्ज की जो 7 रनों से आई थी। 7 का आंकड़ा एक बार फिर भारतीय टीम का साथ देता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 2020 वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता था।
भारत में साल 2019 में तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को कटक में 4 विकेट से मात दी थी। लेकिन उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच मैचों की वनडे सीरीज के ऐसे ही मुकाबले में 35 रनों से मात दी थी। यह निर्णायक मैच दिल्ली में चला गया था।
ताजा मुकाबले में रोहित शर्मा ने वही टीम उतारी है जो पिछले मैच में खेलने उतरी थी तो वहीं आस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications