किसी भारतीय खिलाड़ी का नहीं हुआ अब तक ऐसा डेब्यू, सूर्यकुमार ने टेस्ट कैप मिलते ही बनाया रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने मार्च 14, 2021 में टी20 इंटरनेशनल से अपना टीम इंडिया सफर शुरू कर किया था और आज उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है।

Suryakumar Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम ने नागपुर टेस्ट मैच में दो खिलाड़ियों को अपना डेब्यू कराया जिसमें सूर्यकुमार यादव और केएस भरत शामिल थे। यादव पहले ही भारतीय टीम के बड़े स्टार हैं लेकिन टेस्ट में उनको मौका अब जाकर मिला है। टी20 में झंडे गाड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने कहीं ना कहीं यादव को वो काम दिया है जो बैजबॉल प्लेइंग स्टाइल से मिलता जुलता है। सूर्या को इस मैच में भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कैप प्रदान की।

 तीनों फॉर्मेट में डेब्यू

तीनों फॉर्मेट में डेब्यू

सूर्यकुमार यादव ने मार्च 14, 2021 में टी20 इंटरनेशनल से अपना टीम इंडिया सफर शुरू कर किया था। फिर उन्होंने जुलाई 18, 2021 में वनडे में डेब्यू किया और अब सफेद गेंद जर्सी में भी डेब्यू हो गया है। खास बात ये है कि सूर्यकुमार ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। उनका डेब्यू लेट हुआ लेकिन कम ही समय में बड़ी पहचान बनाने में उन्होंने कसर नहीं छोड़ी।

बाकि क्रिकेटरों के लिए मिसाल बने

बाकि क्रिकेटरों के लिए मिसाल बने

जब सूर्य कुमार यादव ने 14 मार्च 2021 में T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था तब उनकी उम्र 30 साल और 181 दिन थी। इसके बाद वनडे में 18 जुलाई को उसी साल उनका डेब्यू हुआ और तब उनकी उम्र 30 साल व 307 दिन थी। इसके बाद सूर्या को 2 साल और इंतजार करना पड़ा और 9 फरवरी 2023 को उनकी उम्र 32 साल 148 दिन हो चुकी है। अभी तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इतना देर से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना डेब्यू नहीं कर पाया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनकर उभरते हैं। कई खिलाड़ी बहुत देर से डब्बू हासिल करते हैं लेकिन अपना करियर आगे नहीं बना पाते पर सूर्य कुमार ने बताया है कि इंतजार का फल मीठा भी मिल सकता है बशर्ते आप लगातार मेहनत करते रहें और खुद की काबिलियत पर यकीन रखें व सकारात्मक सोच यहां पर सफलता की कुंजी होती है।

ऑस्ट्रेलिया 177 रनों पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया 177 रनों पर ढेर

भारत ने एक और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को आज डेब्यू कराया जिनकी उम्र 29 साल है। जहां तक मुकाबले की बात है तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का एक ऐसा फैसला किया जो पूरी तरह खराब साबित हुआ क्योंकि रविचंद्रन अश्विन ह रवींद्र जडेजा की चर्चित और अनुभवी स्पिन जोड़ी ने कंगारू के ऊपर लगाम कसते हुए आपस में आठ विकेट बांटे जिसमें अश्विन को तीन और जडेजा को 5 विकेट हासिल हुए। इसके साथ ही कंगारुओं की पारी 67.5 और में 177 रनों पर ढेर हो गई और टॉप स्कोरर रहे 49 रन बनाने वाले मारनस लाबुशेन। स्टीव स्मिथ ने 37 गेंदों में 31 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 33 गेंदों पर 36 रनों की तेज पारी खेली। भारत के लिए जडेजा ने पांच, अश्विन ने तीन, शमी और सिराज ने 1-1 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+