IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट जैसी जल्दबाजी इंदौर में नहीं दिखेगी, स्टीव स्मिथ ने बताया पिच के हिसाब से होगी बैटिंग

Indore Test Match: पैट कमिंस के उपलब्ध ना होने के चलते कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे स्टीव स्मिथ खुद दिल्ली टेस्ट मैच में अपने आउट होने के तरीके से खफा हैं।

IND vs AUS

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का कहना है कि इंदौर में उनके बल्लेबाज दिल्ली जैसी जल्दबाजी नहीं दोहराएंगे और वे क्रीज पर कुछ समय बिताना पसंद करेंगे। पैट कमिंस के उपलब्ध ना होने के बाद कप्तानी संभाल रहे स्मिथ खुद दिल्ली टेस्ट की चौथी पारी में स्वीप मारते हुए आउट हुए थे। सभी कंगारू बल्लेबाजों ने हड़बड़ाहट दिखाई और भारत ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर ट्रॉफी रिटेन कर ली। इस तरह से लगातार चौथी बार ये ट्रॉफी भारत ने रिटेन की है।

टीम इंडिया ट्रॉफी के बाद सीरीज को भी कब्जाने के लिए होल्कर स्टेडियम में उतर रही है और उनका अहम हथियार फिर से अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी होगी जिन्होंने सीरीज में 31 विकेट अब तक चटका लिए हैं।

तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर स्टीव ने कहा, मैं अपने आउट होने के तरीके पर नाराज था। मेरे 94 मैचों के टेस्ट करियर में ऐसा बहुत कम हुआ होगा जब मैंने क्रीज पर आते ही ऐसी हबड़ दिखाई। मैं ऐसे नहीं खेलना चाहता था। बस शायद बह गए और इसके बार में बात होगी।"

स्मिथ ने बताया कि एक बार वे होल्कर स्टेडियम की पिच का मुआयना कर लें उसके बाद तय करेंगे कि प्लेइंग 11 कैसी उतारनी हैं। फिलहाल उनके पास पैट कमिंस नहीं होंगे लेकिन मिशेल स्टार्क और कैमरुन ग्रीन जैसे खिलाड़ी मौजूद होंगे। स्टार्क जरूर वो काम कर सकते हैं जो भारत के लिए इन पिचों पर मोहम्मद शमी करते हैं।

हालांकि स्मिथ ने बताया कि ये पिच भी बाकी पिचों जैसी लग रही हैं जैसी इस सीरीज में कंगारूओं ने देखी हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास कुछ और विकल्प जुड़ गए हैं जो हमे थोड़ा लचीलापन देंगे और हम देंखेगे कि क्या करना चाहता है।"

ऑस्ट्रेलिया चाहेगा सीरीज में अभी तक बेरंग दिखाई दिए स्टीव अपनी क्षमता का परिचय दें और इन मुश्किल पिचों पर अपने क्लोन मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर कुछ बड़ी पारियों को अंजाम दें।

Recommended Video

    IND vs AUS: Virat Kohli लगाएंगे तिहरा शतक,तीसरे टेस्ट में इतिहास रचने से एक कदम दूर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+