IND vs AUS: रोहित शर्मा गलत DRS के लिए कुलदीप यादव पर चिल्लाये, वीडियो वायरल
रोहित शर्मा को कुलदीप यादव ने डीआरएस लेने के लिए कहा था लेकिन यह गलत साबित हुआ. रोहित शर्मा को गुस्सा आ गया

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत के बाद टीम इंडिया की तरफ से बेहतरीन वापसी देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने सटीक लाइन और लेंथ से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थोड़े गुस्से में भी थे। रोहित अपनी रणनीति लागू करते हुए कई बार इस तरह होते हैं। डीआरएस के मुद्दे पर उनको कुलदीप यादव के ऊपर गुस्सा आ गया।
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 39वें ओवर में कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को डीआरएस लेने के लिए कहा था। एश्टन एगर के खिलाफ पगबाधा की अपील के बाद कुलदीप यादव ने डीआरएस के लिए रोहित शर्मा को राजी कर लिया। हँसते हुए रोहित शर्मा ने डीआरएस ले लिया और कुछ ही देर में ख़ुशी से भरा हुआ चेहरा गुस्से में बदल गया। डीआरएस उनके खिलाफ गया।
डीआरएस जाने के बाद रोहित शर्मा को थोड़ी निराशा हुई। वह कुलदीप यादव के ऊपर चिल्लाने लगे। हालांकि यह मजाक में हुई बातचीत ही लग रही थी। रोहित शर्मा का ऐसा रिएक्शन अक्सर रहता है। एक बार इशान किशन ने बताया था कि रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में कहते हैं कि मैदान पर ऐसा कुछ बोलने पर बुरा मत मानना, वहां यह सब चलता रहता है।
@ImRo45 Rohit Sharma kitna cute hai 😍😍😍 knowing that was a not out, he gave the Kuldeep a chance and a confidence with the review... @imkuldeep18 ... pic.twitter.com/bQRWRRFQ2z
— Nishant Sinha (@NishantSinha29) March 22, 2023
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने आकर हेड को आउट कर यह भागीदारी तोड़ी। पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा कुलदीप यादव को भी 3 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रन बनाकर आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जड़ पाया। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाये।












Click it and Unblock the Notifications