रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, तबाही मचाकर हिला डाली रिकॉर्ड बुक

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पराजित करते हुए वनडे वर्ल्ड कप की हार का बदला ले लिया। टीम इंडिया ने 4 विकेट से कंगारुओं को पराजित कर दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।

इस मैच के दौरान विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा ने अहम जिम्मेदारी निभाई और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता कर लिया।

ind vs aus

मैच के दौरान कई अहम और बड़े आंकड़े बने। भारतीय प्लेयर्स ने रिकॉर्ड बुक को एक तरह से हिलाकर रख दिया। कोहली, रोहित ने कई कीर्तिमान अपने नाम किये। इन कीर्तिमानों के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

IND vs AUS मैच में कीर्तिमानों की झड़ी

  • विराट कोहली ने चेज करते हुए अपने 8000 रन पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर की 74वीं फिफ्टी पूरी कर ली।
  • कोहली आईसीसी नॉकआउट में 1000 रन वाले पहले क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा आईसीसी वनडे में कोहली ने सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर किया है, उन्होंने 24 बार यह कारनामा किया और तेंदुलकर ने 23 बार ऐसा किया था।
  • उधर रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट्स में क्रिस गेल के छक्कों का कीर्तिमान तोड़ दिया। आईसीसी के एकदिवसीय इवेंट्स में रोहित के नाम 65 और गेल के नाम 64 छक्के हैं।
  • केएल राहुल ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किये हैं, वह इस आंकड़े तक सबसे तेजी से आने वाले तीसरे भारती हैं। शिखर धवन ने 72 और कोहली ने 75 पारियां खेली थी। केएल राहुल ने 78 पारियां खेली।
  • धोनी के बाद रोहित शर्मा ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुँचाया। सौरव गांगुली ने चैम्पियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचाया था।
  • रोहित आईसीसी के सभी इवेंट्स के फाइनल में जाने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया उनके नेतृत्व में खेली थी।
  • भारतीय टीम ने सफेद गेंद प्रारूप के तीनों फॉर्मेट में लगातर फाइनल में जगह बनाई है। 2023 वर्ल्ड कप के बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में स्थान बनाया है।
  • भारत ने आईसीसी नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 261 का स्कोर चेज किया था, उस रिकॉर्ड को आज तोड़कर नया इतिहास लिख दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+