IND vs AUS: कप्तानी छिनने के बाद कोच गंभीर से मिले रोहित शर्मा, लंबे समय तक हुई बातचीत, वीडियो वायरल

IND vs AUS Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। वनडे मैच से पहले पर्थ के अभ्यास सेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच हुई पहली सार्वजनिक बातचीत का है।

रोहित-गंभीर का वीडियो वायरल (IND vs AUS Rohit Sharma)

पिछले दो महीनों से ये दोनों दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मैदान से बाहर रहते हुए भी खबरों में छाए हुए हैं। अब जब भारतीय टीम ने पर्थ में अभ्यास शुरू किया तो स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी एक क्लिप में दोनों को एक साथ बात करते हुए देखा गया। हालांकि यह क्लिप बहुत छोटा है और जल्द ही रोहित के नेट अभ्यास पर चला जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर रोहित के फैंस के लिए यह एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।

IND vs AUS 1

ऑस्ट्रेलिया में करना होगा अच्छा प्रदर्शन

रोहित शर्मा कई महीनों के अंतराल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की सबसे तेज पिचों में से एक पर उतरने से पहले उनके पास अभ्यास के लिए केवल कुछ ही दिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट सेशन से पहले रोहित और गंभीर के बीच मैदान के किनारे एक लंबी बातचीत हुई थी। इससे पहले गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल दोनों ही रोहित और कोहली के बारे में एक ही तरह की राय दी हैं। वे दोनों खिलाड़ियों के 'अनुभव' की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी कह रहे हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कोच और नए कप्तान ने कही थी ये बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट मैच के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि 50 ओवर का विश्व कप अभी भी ढाई साल दूर है। मेरा मानना है कि वर्तमान में रहना बहुत अहम है। जाहिर है, वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में मूल्यवान होगा। उम्मीद है दोनों का ऑस्ट्रेलिया दौरा सफल रहेगा। वहीं, युवा कप्तान शुभमन गिल ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10-15 सालों से भारत के लिए खेल रहे हैं और हमें मैच जिता रहे हैं। उनके पास जो अनुभव है, वह हर कप्तान या हर टीम चाहती है। हम बस यही चाहते हैं कि वे बाहर जाएं और अपना जादू दिखाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+