ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम! 'हमने पेसरों ने भी जिताएं हैं स्पिनरों की पिचों पर टेस्ट मैच'- कमिंस
पैट कमिंस ने ये बताने से इंकार किया है कि वे किन गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं। भारत में पिचें स्पिन की मददगार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया याद दिलाना चाहता है उसके पेसरों ने ऐसी विकेट पर पहले मैच जिताए हुए हैं।

भारत में आमतौर पर पिचे स्पिनरों की काफी मददगार होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले ही स्पिनरों को अपनी टीम में भरने की ठान रखी है। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे पहले मैच के लिए मेहमान टीम गेंदबाजी संयोजन के मामले में अपने विकल्प खुले रख रही है। फिलहाल मिशेल स्टार्क पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं और कैमरन ग्रीन का खेलना भी अभी पक्का नहीं है। इन खिलाड़ियों को चोट लगी है।
बेंगलुरु के पास अलूर में अपने ट्रेनिंग सेशन के बाद पैट कमिंस ने कहा कि यह निश्चित नहीं है कि 2 स्पिनर खेलेंगे क्योंकि नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पिच का आकलन करने के बाद ही प्लेइंग 11 का फैसला किया जाएगा।। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक नागपुर की पिच नही देखी है लेकिन उन्होंने अपने लिए अलूर में पहले ही एक खराब दिखने वाली पिच बनवा ली है जहां वे स्पिनरों को खूब खेल रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन के अलावा लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन, बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को चुना है।
कमिंस अपनी टीम के इतिहास पर भी ध्यान दे रहे हैं जब स्पिनर की मददगार पिचों पर उनके तेज गेंदबाजों ने मुकाबले जिताए थे। इसलिए कमिंस का फोकस किसी खास संयोजन पर नहीं बल्कि 20 विकेट लेने की क्षमता रखने वाले गेंदबाजों पर होगा। खुद कमिंस पिछली बार पाकिस्तान की धरती पर 3 मैचों में 12 निकाल चुके हैं।
कमिंस ने कहा, "हमारे पास यहां गेंदबाजी के बहुत सारे विकल्प हैं - उंगलियों की स्पिन, कलाई की स्पिन, बाएं हाथ की स्पिन, हम स्पष्ट रूप से उन गेंदबाजों को चुनेंगे जो हमें लगता है कि 20 विकेट ले सकते हैं। अभी ये 100% निश्चित नहीं है कि कौन से गेंदबाज खेलने जा रहे हैं।"
ऑस्ट्रेलिया के पास पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ट्रैविस हेड, कामचलाऊ लेग स्पिनर स्टीव स्मिथ और मारनस लाबुशेन भी मौजूद हैं।
उन्होंने कहा, "यह एक मौका है। अगर हम दो स्पिनरों के साथ उतरना चाहते हैं तो हमें इसमें संतुलन बनाना होगा। क्या हम विविधता चाहते हैं या सिर्फ दो ऑफस्पिनर? इसलिए कोई कारण नहीं है कि हम इस तरह से नहीं जा सकते। ट्रैविस हेड भी टीम में हैं और वास्तव में अच्छी ऑफस्पिन गेंदबाजी करते हैं। हमारे पास चुनने के लिए बहुत वैरायटी है।"
भारत टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications