IND vs AUS: भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, किसका कटा पत्ता?
IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर को पर्थ में शुरू होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वनडे और पहले दो टी-20 मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर दिया है। इस घरेलू सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
जोश इंग्लिस और नाथन एलिस की वापसी (IND vs AUS ODI Series)
ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस और तेज गेंदबाज नाथन एलिस की वापसी हुई है। इंग्लिस को चोट लगी थी जिससे अब वह उबर चुके हैं, जबकि एलिस अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद टीम में लौट आए हैं। वनडे टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। उनके साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल ओवेन भी टीम में शामिल हैं।

एलेक्स कैरी रहेंगे बाहर
शॉर्ट पसली में खिंचाव के कारण बाहर थे, वहीं ओवेन दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में हुई टी20 सीरीज़ के दौरान लगी सिर की चोट से उबरकर टीम में शामिल हुए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ की दो साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी पर्थ में होने वाले शुरुआती वनडे मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि वह शेफील्ड शील्ड के दूसरे दौर में खेलेंगे। उनकी जगह जॉश इंग्लिस के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।
टी-20 और वनडे दोनों की कप्तानी करेंगे मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बड़े नामों की कमी खलेगी। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कलाई की चोट से उबरने के कारण टीम में शामिल नहीं हैं, जबकि टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की हड्डी में चोट से उबरने के लिए बाहर हैं। वह इस दौरान एशेज की तैयारी पर फोकस करेंगे। इस सीरीज़ में मिचेल मार्श दोनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करेंगे। यह दौरा दोनों टीमों को आगामी व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ और रणनीतियों का परीक्षण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिचेल मार्श ( कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, ट्रेविस हेड, मिचेल ओवन, जॉश इंग्लिस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा।
ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम
मिचेल मार्श ( कप्तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमन, मिचेल ओवन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।












Click it and Unblock the Notifications