IND vs AUS: नाथन लायन खेल सकते हैं लम्बे समय तक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज की सलाह

इंदौर टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन वापसी की, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Nathan Lyon

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन घरेलू और विदेशी दोनों ही प्रकार की पिचों पर प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। इस समय वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं और अपनी सटीक लाइन और लेंथ के साथ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इंदौर टेस्ट मैच में लायन ने जिस तरह की गेंदबाजी की, उससे पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित हो गई थी। नाथन लायन इस समय 35 साल के हैं और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी ने उनको निरंतर टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहने की सलाह दी है।

सेन स्पोर्ट्सडे से बातचीत करते हुए हसी ने कहा कि लायन लंबे समय तक खेल सकते हैं और वह अभी युवा हैं। उनके पास अभी कई साल बचे हुए हैं और जब तक उनकी बॉडी साथ देती है, वह खेल सकते हैं। हमेशा कहा जाता है कि स्पिनर अपने 30 साल के बाद शिखर पर होता है और यह एक मुश्किल कला है। मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह लंबे समय तक नहीं खेल सकते।

इसके अलावा स्पिनर टॉड मर्फी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उनसे प्रभावित हुआ हूं और वह काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन देखना चाहता हूं और इसमें एक गेंदबाज ऐसा है जो राइट हैंड बल्लेबाजों को अंदर लाने वाले गेम डालता है और दूसरा स्पिनर ऐसा है जो दूर जाने वाली गेंद फेंकता है।

गौरतलब है की मर्फी ने नागपुर टेस्ट मैच से टेस्ट डेब्यू किया था और अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने नागपुर में विराट कोहली का विकेट लिया था और उसके बाद खेले गए दो मैचों में भी विराट कोहली को 2 बार आउट किया। इस सीरीज में अब तक तीन बार विराट कोहली को आउट कर चुके हैं। कंगारू स्पिनर अपनी बेहतरीन लाइन और लेंथ के दम पर इस सीरीज में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं और अहमदाबाद टेस्ट में उनकी स्पिन गेंदबाजी का जादू देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+