IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, सूर्युकमार, केएस भरत का डेब्यू

नागपुर में बहुप्रतीक्षित सीरीज की शुरुआत हो चुकी है जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम इंडिया 6 साल बाद कंगारूओं का भारत के टेस्ट में स्वागत करने के लिए तैयार है।

1st Test Nagpur

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो रही है जहां कंगारू टीम 6 साल बाद भारत का दौरा कर रही है। इस दौरान ये सीरीज दो बार ऑस्ट्रेलिया में खेली गई और भारत ने दोनों बार कंगारूओं को उनकी मांद में घुसकर हराया। इस समय ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के तौर पर भारत में कुछ हासिल करने के मंसूबों के साथ आई है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में भारत के पास ना तो श्रेयस अय्यर हैं और ना ही ऋषभ पंत। वैसे तो बुमराह भी मौजूद नहीं हैं लेकिन तेज गेंदबाजी को लेकर इतनी माथापच्ची नहीं है जितनी स्पिन और बैटिंग संयोजन को लेकर है। इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता थी कि ओपनिंग शुभमन गिल और केएल राहुल में कौन करेगा। इन सब सवालों के जवाब टॉस के समय कुछ इस प्रकार मिले हैं-

रोहित और केएल राहुल ही ओपनिंग में होंगे। गिल को तो प्लेइंग 11 में ही जगह नहीं मिल पाई है जिसका मतलब है कि सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर रहे हैं। उनके साथ केएल भरत का भी टेस्ट डेब्यू हुआ है। भारत तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। कलाई के स्पिनर कुलदीप को जगह नहीं मिली है। दो बाए हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल खेल रहे हैं। शमी और सिराज पर पेस अटैक का जिम्मा होगा।

पिच रिपोर्ट-

ये सीरीज भारत में हो रही है तो पिच को लेकर काफी बातें की गई हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमें यहां पर पिचों की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाती रही हैं। इस बार भी पिच पर सवाल उठे कि ये कैसी होगी। तो पिच निश्चित तौर पर टर्न तो लेने ही जा रही है साथ ही ये लाल मिट्टी से बना विकेट है जिस पर शुरुआती घंटे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पिच पर मौजूद दरार दोनों टीमों की चिंता को बढ़ा रही है और यहां पर रफ एरिया भी काफी बने हुए हैं जिसके चलते बाए हाथ के स्पिनर बाए हाथ के बल्लेबाजों को बहुत तंग करने जा रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुसेन स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (w), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

Recommended Video

    IND vs AUS Test: Rohit Sharma की सेना तैयार, Australia के खिलाफ शुरु होगा अभियान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+