IND vs AUS: स्कॉट बोलैंड ने तोड़ी इंडिया की उम्मीद, विराट कोहली के बाद रवींद्र जडेजा को भेजा पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया के फैंस को काफी निराश किया है। गेंदबाज ने एक ओवर में दो बड़े विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पहले विराट कोहली फिर रवींद्र जडेजा का विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया है।
IND vs AUS, WTC Final Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच का आज 5वां दिन है। टीम इंडिया से चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को फिलहाल एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। भारत के लिए आज दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। नाबाद लौटे विराट कोहली से काफी उम्मीद थी, लेकिन पहले कोहली और फिर रविंद्र जडेजा ने खराब प्रदर्शन कर इस उम्मीद को तोड़ दिया है।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया के फैंस को काफी निराश किया है। गेंदबाज ने एक ओवर में दो बड़े विकेट झटक लिए हैं। विराट कोहली दूसरी पारी में भी बिना कोई बड़ा योगदान दिए पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम ने कोहली के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। कोहली 49 रन बनाकर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए।

विराट कोहली के बाद रवींद्र जडेजा हुए आउट
विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर अजिंक्या रहाणे का साथ देने रवींद्र जडेजा आए, लेकिन उन्होंने भी टीम को निराश किया। कोहली के बाद रवींद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए। उन्हें बोलैंड ने खाता खोलने से पहले ही वापस भेज दिया। हालत ये है कि टीम इंडिया 184 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है।
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा है, हालांकि, जब तक क्रीज पर अजिंक्य रहाणे मौजूद है कब इंडिया मजबूत स्थिति में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन भारतीय एक ही ओवर में दो विकेट गिरना एक बड़ा झटका है। ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को अपनी दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाने होंगे, क्यों डब्ल्यूटीसी फाइनल में अभी भी भारत की जीत की उम्मीद बरकरार है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications