IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe: दूसरा टी-20 मैच फ्री में लाइव कैसे देखें, बेहद आसान है तरीका
IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का रोमांचक दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। कैनबरा में सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल जाने के बाद दोनों टीमें और फैंस शुक्रवार को पूरे मैच की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है कि एक बार फिर फैंस को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरे मैच में भी बारिश का खतरा (IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव (39 रन, 24 गेंद) ने अपनी खोई हुई लय वापस पाने के संकेत दिए। उप-कप्तान शुभमन गिल (37 रन, 20 गेंद) के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। 9.4 ओवर में भारत का स्कोर 97/1 था, लेकिन फिर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। दूसरे टी-20 मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है, ऐसे में मैच का मजा किरकिरा हो सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने लगातार टॉस जीता है, लेकिन टीम पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को रोक नहीं पाई थी। आज मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के पास जॉश हेजलवुड और सीन एबॉट जैसे अनुभवी गेंदबाजों के साथ-साथ टिम डेविड और मार्क्स स्टोइनिस जैसे पावर-हिटर भी मौजूद हैं। वहीं, भारतीय टीम में कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभालेंगे।
फ्री में लाइव देखने का क्या है जुगाड़
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस के पास कई विकल्प मौजूद हैं। यदि आप टेलीविजन पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा। यह प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ उपलब्ध रहेगा। मोबाइल या टैबलेट पर मैच देखने के लिए दर्शकों को जियो हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
हालांकि, उन क्रिकेट फैंस के लिए जो बिना किसी पैसे खर्च मैच का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए सबसे बेहतरीन और फ्री विकल्प दूरदर्शन स्पोर्ट्स है। डीडी स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि वह इस पूरी टी20 सीरीज़ के सभी पांच मैचों का सीधा प्रसारण करेगा। इसके लिए केवल आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना चाहिए। इस तरह आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन शुल्क दिए, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी रोमांचक मुकाबलों का मजा ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications