IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला?
IND vs AUS 3rd T20: मेलबर्न में दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने पराजित कर दिया। अब भारत के लिए सीरीज में काम और ज्यादा मुश्किल हो चला है। टीम इंडिया को अगले मैच में वापसी करने का प्रयास करना पड़ेगा। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद सीरीज चार मैचों की रहा गई है।
ऑस्ट्रेलिया के पास अब लीड है और तीन ही मैच बचे हैं। ऐसे में तीसरा टी20 मुकाबला अहम होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया का प्रयास एक और जीत दर्ज करने का होगा, तो टीम इंडिया चाहेगी कि इस बार जीत दर्ज करते हुए बराबरी की जाए। इस मैच के वेन्यू और दिन के बारे में इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है।

IND vs AUS: कब होगा तीसरा टी20 मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले मैच के लिए ज्यादा समय नहीं है। कम गैप में ही तीसरा मुकाबला आयोजित करने का शेड्यूल है। 2 नवंबर को तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को दर्शक छुट्टी के दिन मुकाबले के आनन्द उठा पाएंगे।
IND vs AUS: कहां होगा तीसरा टी20 मुकाबला
तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट के बेरेलिव ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:45 बजे हो जाएगा। मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:15 बजे होना है।
IND vs AUS: कैसे देखें लाइव मैच
भारत में इस सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।इसके लिए आपके पास वैध सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
होबार्ट की पिच का बर्ताव
बेलेरिव ओवल की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए सहायक मानी जाती है। यहां बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिल सकता है। साथ ही, स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में विकेट निकालने में मदद मिल सकती है। पिच सूखी होने पर स्पिनर कमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications