IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा ODI मुकाबला?

IND vs AUS 3rd ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड एकदिवसीय मैच के बाद अब अंतिम मुकाबला बचा है। भारत के लिए इस मैच में जीत दर्ज करने का भी कोई फायदा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में पहले ही 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है।

अंतिम मैच में टीम इंडिया अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम का इरादा क्लीन स्वीप करने की तरफ होगा। विराट कोहली, शुभमन गिल जैसे प्लेयर्स फ्लॉप हो रहे हैं। यह जानना भी जरूरी है कि अंतिम मैच कब और कहां होगा।

ind vs aus

IND vs AUS: कहां होगा तीसरा वनडे

तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाज़ों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाज़ों के लिए भी अनुकूल माना जाता है। सिडनी की पिच पर शुरुआती ओवर्स में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग मिलती है, जबकि बाद में बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs AUS: कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे

  • तारीख: 23 अक्टूबर, 2025
  • मैच की शुरुआत: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस का समय: सुबह 8:30 बजे
  • स्थान: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG)

IND vs AUS: तीसरा वनडे लाइव कैसे देखें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मुकाबला क्रिकेट फैंस Star Sports Network के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन व्यूअर्स के लिए यह मैच Jio+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स के पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। फ्री में मैच देखने का भी एक जुगाड़ है, फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है, इसके लिए कोई पैसा नहीं लगेगा।

अंतिम मैच में क्या है उम्मीद

भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट में बदलाव की संभावना कम ही है, दो लगातर डक बनाने वाले विराट कोहली को जगह मिलेगी। गेंदबाजी में कुछ बदलाव हो सकते हैं, कुलदीप यादव को टीम में लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+