IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच
India vs Australia 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज के अब तक खेले गए चार में से 3 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच में ऑस्ट्रेलिया जे जीत दर्ज की थी, उसमें मैक्सवेल के बल्ले से शतक आया था।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार खेल रही थी और सीरीज में जीत दर्ज कर ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है।

सीरीज का अंतिम टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम मार्जिन को और बढ़ाना चाहेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाना चाहेगी। फैन्स के मन में सवाल हैं कि अंतिम टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। इसका जवाब देना का प्रयास यहाँ किया गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 कब है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम टी20 मुकाबले की तारीख ज्यादा दूर नहीं है। चौथे और पांचवें टी20 मैच के बीच महज एक ही दिन का फासला रखा गया है। एक दिन का ब्रेक लेकर दोनों टीमें मैदान पर होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 3 दिसम्बर को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 कहां है?
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बराबरी का हो सकता है क्योंकि जगह ही ऐसी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। छोटी बाउंड्री और चौके-छक्कों की बारिश का कॉम्बिनेशन होगा। भारतीय समय के अनुसार मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला रायपुर में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications