Jasprit Bumrah बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे, फिटनेस में समस्या की खबर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की अहम सीरीज होनी है, बुमराह अब तक फिट नहीं हो पाए हैं।

Jasprit Bumrah not fit for Border-Gavaskar Trophy: हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नज़र आएँगे। टीम इंडिया के लिए अब एक बार फिर से खबर अच्छी नहीं आई है। जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं। खबरों के अनुसार वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।
बुमराह फिट नहीं हुए हैं
इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक जसप्रीत बुमराह 100 फीसदी फिट शायद ही होंगे। एक बात साफ़ है कि हम कोई भी सीरीज खेल रहें हो, वह अभी नहीं आएँगे। पीठ की चोट में ठीक होकर वापस आने में समय लगता है। वह सलेक्शन के लिए अनफिट हैं और उनको अभी और कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है। शायद उनको एक महीना या उससे भी ज्यादा समय लगेगा।
नेट पर गेंदबाजी का वीडियो आया था
गौरतलब है कि बुमराह को हाल ही में नेट अभ्यास करते हुए देखा गया था। वह भारतीय बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को गेंदबाजी कर रहे थे। नेट अभ्यास का एक वीडियो अय्यर ने अपने इन्स्टाग्राम पर डाला था। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि बुमराह टीम इंडिया से जुड़ेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए उनको टीम में शामिल नहीं किया गया था। अंतिम दो टेस्ट में उनके आने की उम्मीद थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications