IND vs AUS: क्या केएल राहुल आईपीएल को छोड़ देंगे? पूर्व खिलाड़ी ने फॉर्म में आने के लिए दिया सुझाव

केएल राहुल की खराब फॉर्म को लेकर चारों तरफ से सवाल खड़े हुए हैं, वेंकटेश प्रसाद ने उनको टीम में रखने को लेकर तीखी बातें कही हैं।

KL Rahul

IND vs AUS: केएल राहुल की खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेले गए पिछले दो मैचों में केएल राहुल फ्लॉप रहे हैं। फैन्स ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल को लेकर सवाल खड़े किये हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने भी मुखर होकर राहुल की टीम इंडिया में जगह को लेकर आवाज उठाई है। वेंकटेश अय्यर ने यहां तक पूछ लिया है कि क्या केएल राहुल आईपीएल को खेलना छोड़ अपनी फॉर्म को ठीक करने पर ध्यान देंगे?

आईपीएल छोड़ काउंटी खेलने का सुझाव

प्रसाद ने ट्विटर पर आकर लिखा कि कुछ लोग समझते हैं कि राहुल के साथ मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी है। हालांकि इसका उल्टा है। मैं उनके अच्छे की कामना करता हूँ और इस तरह की फॉर्म के साथ खेलने से उनका आत्मविश्वास नहीं बढ़ेगा। अब घरेलू सीजन समाप्त हो गया है, उनको वापस फॉर्म हासिल करने के लिए अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए। रन बनाकर वापस स्थान हासिल करना चाहिए। पुजारा ने टीम से बाहर होने पर ऐसा किया था। टेस्ट क्रिकेट खेल हर संभव प्रयास कर फॉर्म में वापस आना अच्छा जवाब होगा। क्या उनके लिए आईपीएल को छोड़ना संभव होगा।

द्रविड़ ने किया राहुल का समर्थन

गौरतलब है कि दिल्ली टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वह केएल राहुल को बैक करना जारी रखेंगे। द्रविड़ ने कहा कि विदेशों में राहुल टीम इंडिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में जाकर उन्होंने शतकीय पारियां खेली हैं। द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही केएल राहुल इस खराब दौर से बाहर निकलकर आएँगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। राहुल को शामिल किया गया है।

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+