BCCI ने ICC को किया झुकने पर मजबूर, इंदौर टेस्ट की पिच को मिली रेटिंग बदलवाई
Indore Test Pitch Rating Changed: इंदौर टेस्ट मैच की रेटिंग को लेकर बीसीसीआई ने अपील की थी, इस पर सुनवाई करते हुए आईसीसी ने फैसला बदल दिया।

IND vs AUS Indore Test Pitch Rating changed: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट की पिच को आईसीसी ने खराब करार दिया था। पिच को 'पूअर' रेटिंग मिलने के बाद बीसीसीआई ने इस निर्णय के विरुद्ध अपील करने की बात कही थी। अपील के कुछ दिनों बाद अब आईसीसी की तरफ से फैसला आया है। बोर्ड की अपील का असर यह हुआ है कि आईसीसी ने रेटिंग में बदलाव कर दिया है। इसे इंदौर स्टेडियम के लिए राहत के तौर पर देखा जाना चाहिए।
आईसीसी ने पिच के लिए नई रेटिंग जारी की
मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इस पिच को पूअर करार दिया दिया था। इस निर्णय को बदलते हुए अब 'Below Average' रेटिंग दी गई है। तीसरे दिन के खेल में लंच से पहले ही यह मुकाबला समाप्त हो गया था। टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पिच को लेकर निर्णय आया था। औसत से निचले दर्जे की रेटिंग में एक डीमेरिट पॉइंट उस स्टेडियम को मिलता है। इससे पहले तीन डीमेरिट अंक थे लेकिन रेटिंग बदलने से इसमें भी बदलाव आया है।
आईसीसी के अनुसार पिच में अधिक उछाल नहीं था
एक मीडिया रिलीज में आईसीसी ने कहा कि अपील पैनल के सदस्य वसीम खान और रोजर हार्पर ने मैच के फूटेज का निरीक्षण किया। पिच मोनिटरिंग नियमों को मैच रेफरी ने फॉलो किया था। पैनल ने यह पाया कि खराब रेटिंग के लिए पिच में अत्यधिक उछाल मौजूद नहीं था। ऐसे में अपील पैनल ने पिच को औसत से निचले दर्जे की रेटिंग देने का निर्णय लिया है।
मैच रेफरी ने पिच को खराब माना था
इससे पहले मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने अपनी रेटिंग देते समय कहा था कि इंदौर टेस्ट की पिच में गेंद और बल्ले के बीच संतुलन के लिए कुछ नहीं था। यह पिच काफी सूखी थी। पहले दिन से ही इसमें स्पिनरों के लिए मदद थी। मैच की पांचवीं गेंद से ही पिच टूटना शुरू हो गई थी और बाद में यह टूटती चली गई। इसमें असीमित उछाल भी मौजूद था। गौरलतब है कि पांच और इससे ज्यादा डीमेरिट पॉइंट मिलने से किसी वेन्यू को 12 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications