IND vs AUS: शमी को बाहर बैठाने के गावस्कर के कमेंट पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दी ये 'प्रतिक्रिया'

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस बात से निराश दिखे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद शमी ने नई गेंद से कोई लय नहीं दिखाई और इसके पीछे वजह इंदौर टेस्ट में उन्हें रेस्ट देना हो सकता है

 Sunil Gavaskar

भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दिन मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का पहला स्पैल देखने के बाद इस बात पर निराशा जाहिर की थी कि इस तेज गेंदबाज को जब लय में आने के लिए वक्त की जरूरत होती है तो फिर टीम इंडिया ने इंदौर टेस्ट से उसको क्यों बाहर किया। गावस्कर ने साफ कहा कि शमी को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठाना समझदारी भरी बात नहीं थी। भारत ने तीसरे मैच में शमी की जगह पर उमेश यादव को खिलाया था। इससे पहले शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन अहमदाबाद में एक टेस्ट के ब्रेक के बाद वापसी के लिए उनको थोड़ा वक्त लगा।

शमी की गेंदबाजी पहले दिन बढ़िया कही जा सकती है

शमी की गेंदबाजी पहले दिन बढ़िया कही जा सकती है

शमी ने पहला ओवर ही खराब फेंका और अपनी लाइन से जूझते हुए नजर आए। वाइड और बाई के रन समेत इस ओवर से ही 10 रन आ गए। नई गेंद से जूझने के बाद हालांकि शमी ने बढ़िया वापसी की और पहले दिन दो विकेट अपने नाम किए। ये पिच तेज गेंदबाजी के लिए बेजान लग रही है लेकिन शमी की गेंदबाजी पहले दिन बढ़िया कही जा सकती है। हालांकि दूसरे दिन शमी विकेट के लिए फिर से जूझते रहे। उन्होंने इस बार लय के साथ बॉलिंग की लेकिन पुरानी गेंद से पूरी उम्मीद के बावजूद विकेट हासिल नहीं कर पाए।

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने क्या कहा

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने क्या कहा

वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे से तेज गेंदबाज शमी को आराम देने के टीम के फैसले के बारे में पूछा गया। गेंदबाजी कोच से पूछा गया कि क्या श्रृंखला के दौरान तेज गेंदबाजों को ब्रेक दिए जाने से उनकी लय प्रभावित होती है। तो उन्होंने कहा कि हमें उसे वह ब्रेक देने की जरूरत थी और यह हमारे लिए एक मौका था कि सिराज या उमेश जैसे किसी खिलाड़ी को भी मैच खेलने को मिले। इस सीरीज के बाद, हमारे पास विश्व चैंपियनशिप (फाइनल) है और हमें उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपको कभी-कभी गेंदबाजों को रोटेट करना पड़ता है और यह खिलाड़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।"

WTC फाइनल में तरोताजा रहेंगे या नहीं

WTC फाइनल में तरोताजा रहेंगे या नहीं

ये एक तरह से सुनील गावस्कर की आलोचना का भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा दिया गया जवाब है। हालांकि जवाब बेतुका है क्योंकि आपको वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और पूरा आईपीएल खेलना है। इस टेस्ट सीरीज में शमी को आराम देने से कहीं ज्यादा अहम सफेद गेंद क्रिकेट में उनका मैनेजमेंट है। देखना होगा शमी वनडे सीरीज और आईपीएल में कितना आराम करेंगे क्योंकि वही तय करेगा कि वे WTC फाइनल में तरोताजा रहेंगे या नहीं।

Recommended Video

    IND vs AUS: Test Series के बीच इस खिलाड़ी की मां का हुआ निधन, टूटा दुखों का पहाड़ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+