IND vs AUS: अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, केएल राहुल शामिल, ODI टीम का भी हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट की टीम में भारत की टीम में केएल राहुल को रखा गया है, इसके अलावा वनडे टीम का ऐलान भी हुआ है।

IND vs AUS: दिल्ली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल को टीम में रखा गया है। उनको उपकप्तानी से हटा दिया गया है। एक और बदलाव यह हुआ है कि जयदेव उनादकट को टीम में वापस शामिल कर लिया गया है। उनको रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने के लिए रिलीज कर सौराष्ट्र की टीम में भेजा गया था। अब टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद उनको वापस टेस्ट टीम में लाया गया है।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में भी जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है। पहले वनडे की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज 17 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। अगला मैच 19 मार्च को विशाखापट्टनम और अंतिम मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया है आगे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च 5 मार्च के बीच इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद अंतिम मुकाबला 9 से लेकर 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज खेली जानी है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications