IND vs AUS: पहले टी-20 में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग XI? क्या सैमसन-कुलदीप को मिलेगा मौका?
IND vs AUS, Playing XI: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब टी-20 की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज मेजबान टीम के लिए एक कड़ी चुनौती लेकर आई है। यह सीरीज कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी अब तक की सबसे कठिन कप्तानी सीरीज में से एक साबित हो सकती है, ऐसे में सही प्लेइंग XI का चयन करना काफी अहम रहेगा।
हार्दिक पंड्या के नहीं होने से पड़ेगा कितना फर्क (IND vs AUS, Playing XI)
एशिया कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी भारत के लिए एक बड़ा झटका है। पंड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे के लिए टीम में गेंदबाजी करने का मौका बन सकता है, जैसा कि उन्होंने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। इसके अलावा दुबे नंबर छह पर आकर खासकर स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत का टॉप ऑर्डर बल्लेबाज लगभग तय है। सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतरेंगे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर तीन और तिलक वर्मा नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। एशिया कप में मध्यक्रम में संजू सैमसन को टीम प्रबंधन ने लगातार मौके दिए थे। ऐसी संभावना है कि उन्हें इस सीरीज में भी तरजीह मिलेगी, जबकि जितेश शर्मा को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।
कुलदीप यादव गेंद से कर सकते हैं कमाल
एशिया कप में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग XI में लगभग पक्की है। उन्हें जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी आक्रमण में पहला नाम माना जा रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में उन्हें बाहर बैठाया गया था पर टी-20 में उनकी वापसी तय है। टीम इंडिया अब बल्लेबाजी में गहराई को प्राथमिकता दे रही है। इसी रणनीति के तहत नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पहले मौका मिल सकता है, जिन्हें एशिया कप में भी पहले XI में जगह नहीं मिली थी।
स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती भी अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं, जिससे भारत की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी। इस सीरीज में जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को शायद अभी बेंच पर बैठकर अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications