IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 कल, क्या है टॉस का टाइम, कितने बजे शुरू होगा मैच?
IND vs AUS Toss Time: एकदिवसीय सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज है। इसका पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है। रोहित-कोहली सहित वनडे सीरीज के कई प्लेयर्स इस टीम में नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के समय में काफी अंतर है, ऐसे में टॉस और मैच का समय भी अजीबोगरीब होना है। भारत में टी20 मुकाबले शाम के समय होते हैं लेकिन वही मैच ऑस्ट्रेलिया के समय में होगा, तो भारत में टाइम बदल जाएगा। इसलिए टॉस और मैच के बारे में यहां जानकारी दी गई है।

IND vs AUS: टॉस और मैच का टाइम
इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत 1:45 बजे से होगी। आमतौर पर भारतीय टीम के टी20 मैच शाम को खेले जाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के समय अंतर के कारण यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा।
कहां होगा पहला मुकाबला
पहला टी20 मैच मनुका ओवल, कैनबरा में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां कई हाई स्कोरिंग टी20 मुकाबले देखे गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है।
IND vs AUS: कहां देखें लाइव प्रसारण
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप के जरिए मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। फ्री डिश पर यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।
पांच मैचों की रोमांचक सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पांच टी20 मैचों की सीरीज रोमांच से भरपूर रहने वाली है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के बाद एक नए संयोजन के साथ मैदान में उतरेंगी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी अनुभवी लाइनअप के साथ मैदान पर उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications